Wednesday, September 23, 2026
Home Crime Delhi बेटों के साथ मिलकर बुजुर्ग की चाकू गोदकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार,...

बेटों के साथ मिलकर बुजुर्ग की चाकू गोदकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, बेटों की तलाश जारी 

जाफराबाद। मौजपुर इलाके में पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने अपने बेटों के साथ मिलकर बुजुर्ग की चाकू गोदकर हत्या कर दी। हमलावरों ने बुजुर्ग के बेटे पर डंडे और ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के नाबालिग समेत तीन बेटों की तलाश में दबिश दे रही है।

मृतक की शिनाख्त रहीसुद्दीन (60) के रूप में हुई है। वह अपने पत्नी मेहरुनिशा, दो बेटे हासिम और कासिम और बेटी सबीना के साथ मौजपुर के विजय मोहल्ला में रहते थे। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि  दोपहर करीब 1.35 बजे पुलिस को विजय मोहल्ला मौजपुर में चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रहीसुद्दीन और उनके बेटे कासिम को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कासिम के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।

जांच में पता चला कि रहीसुद्दीन का अपने पड़ोसी रफीक के साथ मामूली बात पर विवाद हो गया। इसके बाद पड़ोसी रफीक ने अपने तीन बेटों के साथ मिलकर उस पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया। कासिम ने बताया कि रफीक कबाड़ी का काम करता है। सामान को लेकर उनका ढाई माह पहले उनका रफीक और उसके परिवार वालों से विवाद हो गया था। दोपहर उसका बेटा महमूद गाली-गलौज कर रहा था, जिसका विरोध करने पर आरोपी के परिवार वालों ने उनपर हमला कर दिया। रफीक की पत्नी ने अपने बेटे महमूद को चाकू लाकर दी।

महमूद ने उसके पिता रहीसुद्दीन के पेट में चाकू घोंप दिया। साथ ही हमलावरों ने उसकी डंडे से पिटाई की और ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। कासिम ने बताया कि उनके पिता का इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंचकर रईसुद्दीन के शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने मामले में हत्या का धारा जोड़ दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी रफीक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसके बेटों और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सहसपुर में 6.5 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, मिर्जापुर से लाकर बेचने की थी तैयारी

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने एक युवक को 20.78 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया...

हाड़गंज के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, 8 महिलाएं पाबंद

नई दिल्ली। पहाड़गंज इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से चल रहे सेक्स रैकेट का नबी करीम थाना पुलिस ने खुलासा...

NEET UG फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार, फर्जी प्रमाण पत्र से तीन अभ्यर्थियों को एमबीबीएस में दिलाया दाखिला

देहरादून। नीट यूजी-2025 के तहत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के मामले में देहरादून पुलिस की एसआईटी ने दो आरोपितों...

बाजपुर में अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़, 114 सिम कार्ड समेत युवक गिरफ्तार

ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर कुमाऊं यूनिट ने बाजपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध SIM Box के जरिए संचालित टेलीकॉम गेटवे का खुलासा...

मुठभेड़ में अंतरराज्यीय ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का खुलासा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

बागपत। बालैनी थाना पुलिस ने मेरठ समेत आसपास के क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर और नलकूपों से चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया...

निकाह के 14 दिन बाद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बागपत। हरचंदपुर गांव में निकाह के महज 14 दिन बाद 22 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिलने...

केंद्रीय एजेंसी के इनपुट पर हमीरपुर में युवक हिरासत में, सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में केंद्रीय जांच एजेंसी से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। मामला...

रोहिणी जेल में विचाराधीन कैदी की हत्या, बर्तन से बनाए धारदार हथियार से गर्दन पर हमला

दिल्ली। रोहिणी स्थित सेंट्रल जेल नंबर-10 में सोमवार दोपहर एक विचाराधीन कैदी की हत्या का मामला सामने आया। मृतक की पहचान 31 वर्षीय...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब के नशे में बेकाबू हुआ सिक्योरिटी गार्ड, डिलीवरी बॉय से की मारपीट देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित ओएसिस मॉल परिसर में शराब के...

रामनगर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप; मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

बगहा। रामनगर थाना क्षेत्र के मिल बहुअरी गांव में सोमवार शाम 20 वर्षीय विवाहिता हुस्नतारा खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने...