Wednesday, September 23, 2026
Home Crime India पति की मौत के बाद ससुरालवालों ने मानसिक और शारीरिक रूप से...

पति की मौत के बाद ससुरालवालों ने मानसिक और शारीरिक रूप से किया प्रताड़ित, जांच शुरू

मुजफ्फरपुर। एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला के ससुराल पक्ष पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना जिले के सकरा थाना क्षेत्र की है। समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र निवासी वाली पिंकी देवी की शादी 2012 में सकरा निवासी प्रमोद कुमार से हुई थी। शादी के बाद उनके दो बेटे हुए, लेकिन 2021 में उनके पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद से ही पिंकी के ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।पीड़िता ने बताया कि पति की मौत के बाद उसकी सास तेतरी देवी, भैसुर और जेठानी उसे आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 2021 के सितंबर महीने में पिंकी ने अपने मायके वालों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद उसका भाई उसे अपने घर ले गया।

करीब डेढ़ साल बाद मार्च 2023 में ससुराल पक्ष से समझौते के बाद पिंकी फिर अपने ससुराल लौट आई। लेकिन यहां हालात पहले जैसे ही रहे। ससुराल वालों ने उसे फिर से मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, जिसके चलते पिंकी को एक बार फिर अपने मायके जाना पड़ा। इसके बावजूद दिसंबर 2024 में पिंकी अपने ससुराल लौट आई, लेकिन इस बार भी उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना जारी रही। बीते एक महीने से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि घटना बीती रात की है। जब पिंकी की सास, भैसुर और जेठानी ने उसे अमरूद के पेड़ से बांध दिया और फिर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और पीड़िता के मायकेवालों को घटना की सूचना दी। पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और पीड़िता को मुक्त कराया। इसके बाद पिंकी देवी ने सकरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

घटना को लेकर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि सकरा थाना क्षेत्र में एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई थी। पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी ने आश्वासन दिया कि इस घटना में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि पति की मौत के बाद से ही पिंकी को प्रताड़ित किया जा रहा था, लेकिन अब हद हो गई है।

RELATED ARTICLES

हिसार के दो होटलों में पुलिस की छापेमारी, 22 महिलाएं और 19 पुरुष मिले

हिसार। अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस ने मॉडल टाउन क्षेत्र के दो होटलों में छापेमारी कर संदिग्ध...

सहसपुर में 6.5 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, मिर्जापुर से लाकर बेचने की थी तैयारी

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने एक युवक को 20.78 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया...

हाड़गंज के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, 8 महिलाएं पाबंद

नई दिल्ली। पहाड़गंज इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से चल रहे सेक्स रैकेट का नबी करीम थाना पुलिस ने खुलासा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

हिसार के दो होटलों में पुलिस की छापेमारी, 22 महिलाएं और 19 पुरुष मिले

हिसार। अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस ने मॉडल टाउन क्षेत्र के दो होटलों में छापेमारी कर संदिग्ध...

सहसपुर में 6.5 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, मिर्जापुर से लाकर बेचने की थी तैयारी

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने एक युवक को 20.78 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया...

हाड़गंज के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, 8 महिलाएं पाबंद

नई दिल्ली। पहाड़गंज इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से चल रहे सेक्स रैकेट का नबी करीम थाना पुलिस ने खुलासा...

NEET UG फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार, फर्जी प्रमाण पत्र से तीन अभ्यर्थियों को एमबीबीएस में दिलाया दाखिला

देहरादून। नीट यूजी-2025 के तहत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के मामले में देहरादून पुलिस की एसआईटी ने दो आरोपितों...

बाजपुर में अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़, 114 सिम कार्ड समेत युवक गिरफ्तार

ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर कुमाऊं यूनिट ने बाजपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध SIM Box के जरिए संचालित टेलीकॉम गेटवे का खुलासा...

मुठभेड़ में अंतरराज्यीय ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का खुलासा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

बागपत। बालैनी थाना पुलिस ने मेरठ समेत आसपास के क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर और नलकूपों से चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया...

निकाह के 14 दिन बाद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बागपत। हरचंदपुर गांव में निकाह के महज 14 दिन बाद 22 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिलने...

केंद्रीय एजेंसी के इनपुट पर हमीरपुर में युवक हिरासत में, सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में केंद्रीय जांच एजेंसी से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। मामला...

रोहिणी जेल में विचाराधीन कैदी की हत्या, बर्तन से बनाए धारदार हथियार से गर्दन पर हमला

दिल्ली। रोहिणी स्थित सेंट्रल जेल नंबर-10 में सोमवार दोपहर एक विचाराधीन कैदी की हत्या का मामला सामने आया। मृतक की पहचान 31 वर्षीय...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब के नशे में बेकाबू हुआ सिक्योरिटी गार्ड, डिलीवरी बॉय से की मारपीट देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित ओएसिस मॉल परिसर में शराब के...