Thursday, September 24, 2026
Home Crime India सहसपुर में 6.5 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, मिर्जापुर से...

सहसपुर में 6.5 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, मिर्जापुर से लाकर बेचने की थी तैयारी

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने एक युवक को 20.78 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 6.5 लाख रुपये है। आरोपी के कब्जे से 3,620 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की रात बड़ा गौहर रामपुर में सिद्दिकी मस्जिद के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जावेद (24) पुत्र स्व. जहीद, निवासी सिद्दिकी मस्जिद के पास बड़ा गौहर रामपुर, सहसपुर के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ड्राइवर का काम करता है और मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश से एक ड्रग पैडलर से स्मैक खरीदकर देहरादून लाया था। इसे स्थानीय नशे के आदी लोगों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की तैयारी थी।

पहले भी NDPS एक्ट में जा चुका है जेल

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा मामला सामने आया है। उसके खिलाफ सहसपुर थाने में मु0अ0सं0 12/26, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

वर्तमान मामले में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 238/2026, धारा 8/21/27(ए) NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आए अन्य संभावित तस्करों की जानकारी जुटाते हुए पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

बरामदगी:

20.78 ग्राम स्मैक, अनुमानित कीमत करीब 6.5 लाख रुपये

3,620 रुपये नकद

पुलिस टीम

वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण पुंडीर

उपनिरीक्षक जावेद हसन

हेड कांस्टेबल त्रेपन सिंह

कांस्टेबल नवबहार

अनुराग और ब्रजपाल

RELATED ARTICLES

त्रिलोकपुरी में पुरानी रंजिश का बदला, 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला; तीन नाबालिग पकड़े

दिल्ली। मयूर विहार के त्रिलोकपुरी इलाके में पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला करने का मामला...

देहरादून में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार, 70 से ज्यादा लीटर/पैक शराब बरामद

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम...

दहेज के लिए महिला को पीटकर छत से फेंकने का आरोप, सात ससुरालियों पर केस

बरेली। कैंट क्षेत्र में दहेज को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

त्रिलोकपुरी में पुरानी रंजिश का बदला, 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला; तीन नाबालिग पकड़े

दिल्ली। मयूर विहार के त्रिलोकपुरी इलाके में पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला करने का मामला...

देहरादून में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार, 70 से ज्यादा लीटर/पैक शराब बरामद

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम...

दहेज के लिए महिला को पीटकर छत से फेंकने का आरोप, सात ससुरालियों पर केस

बरेली। कैंट क्षेत्र में दहेज को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप...

डरबन में घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, 11 लोगों की मौत; तीन ने बचाई जान

केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में हथियारबंद हमलावरों ने एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस हमले में 11 लोगों...

कोर्ट मैरिज के विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट में घायल युवक की मौत; सात गिरफ्तार

मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र में कोर्ट मैरिज को लेकर दो परिवारों के बीच चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट की घटना...

देहरादून में MDMA तस्करी का खुलासा, दिल्ली के सिद्धू गैंग से जुड़े छह पैडलर गिरफ्तार

देहरादून। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरादून पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया...

छतरपुर में 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का खुलासा, 81 वर्षीय ससुर गिरफ्तार

छतरपुर। छतरपुर थाना क्षेत्र के बभंण्डी गांव में 20 सितंबर को हुई गांधी भुइयां (40) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को...

चलती ट्रेन में पैसे नहीं देने पर युवक को धक्का देने का आरोप, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पटना। चलती ट्रेन से एक युवक को धक्का देकर उसकी जान लेने के मामले में रेल पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24...

बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, ड्रोन से तलाशी के बाद मुख्य आरोपित त्रिभुवन गिरफ्तार

सीतामढ़ी। जिला पार्षद पति सह प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मंगलवार रात बड़े स्तर...

किराए के मकान में मिला 35 वर्षीय महिला का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

नरकटियागंज  प्रकाशनगर वार्ड संख्या 11 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव उसके...