Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Delhi पत्नी और प्रेमी ने रची हत्या की साजिश, डासना निवासी युवक की...

पत्नी और प्रेमी ने रची हत्या की साजिश, डासना निवासी युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद –  गाजियाबाद के डासना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के पीछे उसकी पत्नी और उसके प्रेमी की कथित साजिश सामने आई है। मृतक की पहचान आसिफ उर्फ गुल्लू के रूप में हुई है, जिसे मंगलवार की रात गोली मार दी गई थी। पुलिस के अनुसार, हत्या की योजना मृतक की दूसरी पत्नी ने बनाई थी, जिसे प्रेम संबंध के चलते अंजाम दिया गया।

घटना मसूरी थाना क्षेत्र के रफीकाबाद-सिकरोड़ा रेलवे फाटक के पास हुई, जहां स्कूटी सवार आसिफ को गोली मारी गई। गोली मारने वालों में मुख्य रूप से रेहान और बिलाल शामिल थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, आसिफ को दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, आसिफ पहले ड्रग तस्करी के मामले में जेल जा चुका था और करीब पांच महीने पहले ही रिहा हुआ था। जेल से लौटने पर जब वह अपनी दूसरी पत्नी के पास पहुंचा, तो वह आठ माह की गर्भवती मिली। इस पर दोनों के बीच विवाद गहराता चला गया।

आरोप है कि आसिफ को शक हो गया था कि उसकी पत्नी के रेहान नामक युवक से संबंध हैं, जो स्वयं और उसका भाई फरमान, दोनों आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। जब आसिफ ने इसका विरोध किया, तो पत्नी ने रेहान के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, पत्नी ने रेहान से शादी करने की बात कहकर उसे उकसाया और हत्या को अंजाम दिलवाया।

पीड़ित पक्ष की ओर से अनवर ने बिलाल पुत्र कय्यूम, रेहान, फरमान पुत्रगण इलियास और दो-तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...