गाजियाबाद,- मुरादनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखे गए भारी मात्रा में पटाखों की खेप बरामद की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो त्योहारी सीज़न के दौरान इन्हें बेचने की तैयारी कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राहुल पुत्र नत्थीमल, उम्र लगभग 54 वर्ष, निवासी मोहल्ला पठानान, मुरादनगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी थाना मुरादनगर क्षेत्र में की गई, जहां राहुल की किराये की दुकान से 19 बोरियों में रखे गए कुल 50 पैकेट सुतली बम और अन्य अवैध आतिशबाजी सामग्री बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9बी(1)(बी) के तहत केस दर्ज किया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
पूछताछ के दौरान राहुल ने बताया कि वह आगामी त्योहारों में अधिक मुनाफा कमाने की नीयत से चोरी-छिपे पटाखे बना और बेच रहा था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं है।







