Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi वजीराबाद में सास की निर्मम हत्या: प्रॉपर्टी के विवाद में गर्भवती बहू...

वजीराबाद में सास की निर्मम हत्या: प्रॉपर्टी के विवाद में गर्भवती बहू ने रची खौफनाक साजिश

नई दिल्ली दिल्ली के उत्तरी जिले के वजीराबाद क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रॉपर्टी को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार को भय और सदमे में डाल दिया। पांच महीने की गर्भवती बहू ने अपनी सास को पहले नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया, फिर हथौड़े से हमला कर उनकी जान ले ली। इसके बाद वह वारदात को छिपाने के लिए शव पर केरोसिन डालकर आग लगा दी।

धुआं उठता देखकर पड़ोसी पहुंचे

घर से अचानक धुआं उठता देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जब तक आग पर काबू पाया गया, कमरे से वृद्ध महिला का जला हुआ शव बरामद हो चुका था। घटनास्थल की प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियाँ नजर आईं। एफएसएल टीम और क्राइम ब्रांच ने मौके की पड़ताल की तो कई तथ्य हत्या की ओर इशारा कर रहे थे।

लूटपाट का झूठा नाटक बेनकाब

बहू आफरीन ने पुलिस को शुरुआत में यह बताकर भ्रमित करने की कोशिश की कि चार अज्ञात बदमाश घर में घुस आए थे, जिन्होंने उसकी सास पर हमला किया, घर में लूटपाट की और आग लगाकर फरार हो गए।
लेकिन घर के बिखरे सामान, अलमारियों से फेंके गए कपड़े और आफरीन के बयान में बार-बार बदलती बातों ने पुलिस को शक में डाल दिया। पूछताछ सख्त हुई तो वह टूट गई और पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर था डर

पुलिस के अनुसार मृतका नसरीन बेगम (65) अपने सबसे छोटे बेटे रिजवान के साथ गली नंबर-5, संगम विहार, वजीराबाद में रहती थीं। पति की मौत के बाद वह अपने चार बेटों—रेहान, अदनान, सलमान और रिजवान—के साथ परिवार चलाती थीं।
सलमान की शादी इसी साल अप्रैल में आफरीन से हुई थी और वह परिवार के साथ उसी घर की दूसरी मंजिल पर रहती थी।

पुलिस पूछताछ में आफरीन ने बताया कि उसे आशंका थी कि नसरीन अपनी संपत्ति छोटे बेटे रिजवान के नाम कर देंगी, जिससे वह असुरक्षित महसूस कर रही थी। इसी वजह से उसने हत्या की योजना बनाई।

सोच-समझकर रची गई वारदात

19 नवंबर की सुबह घर में केवल आफरीन और उसकी सास मौजूद थीं। आरोपी ने चाय में नींद की गोलियां मिलाकर नसरीन को पिलाई। कुछ ही देर में सास अचेत हो गईं। पहले उनके हाथ बांधे गए और फिर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए गए।
वारदात के बाद आरोपी ने रिजवान की शादी के लिए खरीदे गए कपड़े भी शव पर डाल दिए, ताकि आग में सब नष्ट हो जाए।

घर में जबरन लूट जैसा दिखाने के लिए आफरीन ने अलमारियों से सामान बाहर फेंक दिया था। लेकिन एफएसएल टीम द्वारा उठाए गए सबूतों, खून से सने हथौड़े और घटनास्थल पर मिले जले हुए कपड़ों ने पूरा मामला स्पष्ट कर दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा भी बरामद कर लिया है।

परिजनों का शक—क्या अकेली ने किया इतना बड़ा अपराध?

मृतका के परिवार ने संदेह जताया है कि इतनी बड़ी वारदात अकेले अंजाम देना मुश्किल है। उन्हें शक है कि इसमें किसी और की भी भूमिका हो सकती है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...