Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India गुवाहाटी से मधुबनी ले जाया जा रहा था 32 किलो गांजा, डीआरआई...

गुवाहाटी से मधुबनी ले जाया जा रहा था 32 किलो गांजा, डीआरआई ने किया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार। मुजफ्फरपुर स्थित राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए मधुबनी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की। कोसी टोल प्लाज़ा के पास की गई जांच के दौरान टीम ने एक कार से 32 किलो गांजा बरामद किया, जिसे विशेष रूप से तैयार किए गए छिपे हुए खांचे में रखा गया था। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

चेकिंग अभियान के दौरान डीआरआई अधिकारियों को एक कार संदिग्ध लगी। तलाशी लेने पर वाहन में बने सीक्रेट चैम्बरनुमा बॉक्स से 32 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके पर ही दो तस्करों—उदयलाल राय और शंभू सरकार—को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के कूचबिहार और जलपाईगुड़ी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि यह खेप गुवाहाटी (असम) से मधुबनी लायी जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार, डीआरआई को इस तस्करी के बारे में पहले से ही पुख्ता गुप्त सूचना मिल चुकी थी, जिसके आधार पर कोसी टोल प्लाज़ा के आसपास वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान जब संदिग्ध कार को रोका गया, तो उसमें छिपाकर रखे गए गांजे के पैकेट बरामद हुए।

अधिकारियों का कहना है कि तस्करों ने पकड़ से बचने के लिए कार में एक विशेष लकड़ी और फाइबर से तैयार गुप्त बॉक्स बनाया था, जिसमें मादक पदार्थ के बंडल रखे गए थे। इसी रूट पर कुछ समय पहले भी डीआरआई द्वारा एक कंटेनर से 225 किलो गांजा पकड़ा गया था, जिससे अंदेशा है कि यह मार्ग तस्करों का सक्रिय कॉरिडोर बन चुका है।

गिरफ्तार दोनों तस्करों से डीआरआई की टीम विस्तृत पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। आगे की कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया में है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...