Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi नारकोटिक्स सेल ने दो अलग-अलग जगहों से हेरोइन तस्करी करने वाले दो...

नारकोटिक्स सेल ने दो अलग-अलग जगहों से हेरोइन तस्करी करने वाले दो तस्करों को किया गिरफ्तार

390 ग्राम हेरोइन बरामद की गई 

दिल्ली- एनसीआर। बाहरी उत्तरी जिला नारकोटिक्स सेल ने दो अलग-अलग जगहों से हेरोइन तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 390 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की कीमत 2.23 करोड़ रुपये आंकी गई है।

जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि नारकोटिक्स सेल ने मंगोलपुरी इलाके से सनी और उसकी पत्नी सारिका को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से पुलिस ने एक स्कूटी और 280 ग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वह हेरोइन की खेप को साहिदुल खान से खरीदी थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

31 जनवरी को सेल को जहांगीरपुरी निवासी साहिदुल खान के भलस्वा डेयरी इलाके में होने की जानकारी मिली, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से पुलिस ने 294 ग्राम हेरोइन बरामद की। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि साहिदुल खान मूलत: मिदनापुर पश्चिम पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह जहांगीरपुरी थाने का घोषित बदमाश है। इस पर दिल्ली के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज है।

दूसरे मामले में नारकोटिक्स सेल को जहांगीरपुरी की रहने वाली एक महिला के हेरोइन तस्करी में लिप्त होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने सूचना को पुख्ता करने के बाद अंजू नाम की महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 96 ग्राम हेरोइन बरामद की। अंजू इलाके में गौरी भाभी के नाम से जानी जाती है। पुलिस इनसे पूछताछ कर धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...