Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP गौरव हत्याकांड की सुलझी गुत्थी- पुलिस ने आरोपी पत्नी, प्रेमी व एक...

गौरव हत्याकांड की सुलझी गुत्थी- पुलिस ने आरोपी पत्नी, प्रेमी व एक अन्य को किया गिरफ्तार 

भांजे के साथ अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति की करवायी हत्या 

यूपी। बुलंदशहर के मोहल्ला साठा निवासी गौरव की चोला क्षेत्र में गत 24 जनवरी को सड़क दुर्घटना में मौत नहीं हुई थी। गौरव की हत्या की गई थी, पुलिस ने शनिवार को मृतक की पत्नी प्रीति, उसके प्रेमी निमेश (मृतक का रिश्ते में भांजा) और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर राजफाश किया है। निमेश ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और शव को सड़क किनारे बाइक समेत फेंक कर हादसा दर्शाने की कोशिश की। मृतक की पत्नी ने भी हादसे की ही रिपोर्ट चोला थाने पर दर्ज कराई। पत्नी ने ही भांजे के साथ अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति गौरव की हत्या करा दी।

पोस्टमार्टम से हुआ हत्या का खुलासा

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गत 24 जनवरी को नगर के मोहल्ला साठा निवासी 32 वर्षीय युवक गौरव का शव चोला क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा था, पास में ही उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी थी। मृतक की पत्नी ने थाने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सड़क दुर्घटना में पति की मौत की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। लेकिन, पोस्टमर्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस को जानकारी हुई कि मृतक की मौत सड़क दुर्घटना में नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई हुई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस ने मृतक समेत उसकी पत्नी की सीडीआर खंगालनी शुरू की।

लास्ट कॉल ने पहुंचाया जेल
जिसमें आरोपी निमेश निवासी गांव खेतलपुर भैंसोली थाना कोतवाली देहात का नंबर सामने आया। इस नंबर से प्रीति से भी कई बार बात होना सामने आया और गौरव से भी लास्ट कॉल होना पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी निमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात का राजफाश कर दिया। उसने बताया क उसका गौरव की पत्नी प्रीति से बीते काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों साथ में रहना चाहते थे, इस बात की भनक गौरव को भी चल गई थी। गौरव दोनों के बीच संबंधों में बाधा बन रहा था। प्रीति और गौरव के वैवाहिक जीवन में भी तनाव चल रहा था। आरोपी ने बताया क प्रीति ने ही निमेश से कहा कि वह अपने पति से परेशान हो गई है। उसके रहते अब नहीं मिल सकते इसीलिए उसे रास्ते से हटाना पड़ेगा। प्रीति और निमेश ने इसके बाद मिलकर गौरव की हत्या करने की योजना बनाई।

50 हजार की दी सुपारी
इसी के चलते निमेश और प्रीति ने तरुण उर्फ सौरभ निवासी खेतलपुर भैंसोली को 50,000 रुपये में गौरव की हत्या करने की बात तय की। इसी योजना के तहत गत 24 जनवरी को मृतक को फोन कर कौशिक फार्महाउस खैतलपुर भैसोली बुलाया गया। वहां पर दोनों आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को गाड़ी में रखकर चोला रोड पर फेंक दिया और उसकी मोटरसाइकिल को भी उसके शव के पास फेंका, जबकि मोबाइल को कुछ दूरी पर फेंक दिया।  इसके बाद आरोपी वहां से अपने घर आ गए। पुलिस ने अब तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हादसे की धाराओं को हत्या में तरमीम कर लिया है। साथ ही तीनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

12 साल तक जिसके साथ रही, उसी की करा दी हत्या
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रीति और गौरव की शादी को करीब 12 वर्ष हो चुके हैं। दोनों के दो पुत्र भी हैं। गौरव की मौत के बाद परिजन बिलखते हुए बार बार यही कह रहे हैं कि जिसके साथ 12 वर्षों तक रही, उसी की हत्या कराने में उसे जरा भी संकोच नहीं हुआ। गौरव गैस एजेंसी पर हॉकर की नौकरी करता था। उसकी मौत के बाद बच्चों की परवरिश पर संकट आ गया है। आरोपी निमेश भी शादी शुदा है, उसकी भी वर्ष 2020 में शादी हुई थी। उसकी भी एक संतान है। गौरव से दूर की रिश्तेदारी होने के चलते उसका घर पर सीधा आना जाना था। किसी को उस पर शक भी नहीं था।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...