Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP गाड़ी टकराने के विवाद में दो पक्षों में हुई झड़प, फायरिंग की...

गाड़ी टकराने के विवाद में दो पक्षों में हुई झड़प, फायरिंग की घटना में दो लोगों को लगी गोली 

सोनभद्र। गाड़ी टकराने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया पहले मारपीट हुई और बाद में गोलियां चलने लगी। फायरिंग की घटना में दो लोगों को गोली लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताते हैं कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के विक्रमपुर रामगढ़ निवासी क्रेटा कार सवार मुरली सिंह पुत्र शिवजी किसी काम से राबर्ट्सगंज आए थे।  वह रात करीब साढ़े 11 बजे शीतला चौक से बढ़ौली की तरफ जा रहे थे। तभी शीतला चौक इलाके में खड़ी वाहन पिकअप से टकरा गई ।

जिससे ब्रह्मनगर निवासी पिकअप मालिक राजाबाबू पुत्र श्रीराम सोनकर, सूरज सोनकर पुत्र भोला सोनकर निवासी अम्बेडकरनगर व विकास सोनकर पुत्र भगवान सोनकर निवासी अम्बेडकरनगर आदि ने क्रेटा चालक मुरली से मारपीट करने लगे। जिस पर नाराज मुरली ने अपने साथी नितेश सिंह को फोन करके मौके पर बुलाया।

जिसके बाद स्कॉर्पियो से नितेश सिंह उर्फ मिट्ठू पुत्र रविन्द्र प्रताप निवासी ग्राम रौप थाना रॉबर्ट्सगंज व जन्मेजय सिंह पुत्र शिवगोपाल निवासी बिन्द की जिला फतेहपुर व रितेश कुमार पुत्र बंशी निवासी उत्तरमोहाल, रॉबर्ट्सगंज व अन्य मौके पर मुरली के बीच बचाव के लिए आ गए।

उसी समय मारपीट में नितेश सिंह की तरफ से अपनी पिस्टल से फायरिंग की गई,  जिसमें विकास सोनकर पुत्र भगवानदास निवासी अम्बेडकरनगर व नीतेश को गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग में दोनों पक्ष से एक एक व्यक्ति घायल हुए हैं।

ऐसे में फायरिंग दोनों पक्षों से हुई है या फिर नितेश को छीना-छपटी में गोली लगी। पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है। इस सम्बन्ध में एसपी अशोक कुमार मीणा का कहना कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।

 

 

 

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...