Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi पैसे की मांग और शादी का दबाव बनाने पर की हत्या, आरोपी...

पैसे की मांग और शादी का दबाव बनाने पर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

नई दिल्ली। पैसे की मांग और शादी का दबाव बनाने पर डाबड़ी इलाके में की गई थी रूखसार की हत्या। 14 सौ किलोमीटर और चार राज्यों में पीछा करने के बाद उदयपुर राजस्थान से गिरफ्त में आए विपुल टेलर ने खुलासा किया है कि रूखसार उससे फ्लैट की किश्त के लिए पैसे की मांग और उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इस बात को लेकर उनके बीच अकसर झगड़ा होता था। घटना के दिन मृतका के नशे में होने का फायदा उठाकर उसने उसकी पिटाई की और गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूरत गुजरात का रहने वाले आरोपी विपुल टेलर (27) आदतन अपराधी है। वह सूरत, गुजरात का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पहले से हत्या का प्रयास, मादक द्रव्य अधिनियम सहित 10 मामले दर्ज हैं। गुजरात से भी वह आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित था और खुद को बचाने के लिए दिल्ली में छिपकर रह रहा था। वह हाल ही जेल से रिहा हुआ था। मृतका पर भी गुजरात में प्रिवेंशन ऑफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 3 अप्रैल को डाबड़ी की सीतापुरी इलाके में रहने वाली एक युवती रूखसार की हत्या कर दी गई। पुलिस ने अलमारी से उसका शव बरामद किया। शव एक बड़ी अलमारी के अंदर बैठी हुई स्थिति में था। उसके शरीर पर घाव और गला घोंटने के निशान थे। छानबीन के दौरान कमरों में घरेलू सामान बिखरा हुआ था। रूखसार के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की हत्या उसके साथ सहमति संबंध में रहने वाले विपुल टेलर ने की है। जो घटना के बाद से फरार है।

छानबीन के दौरान रूखसार के पिता मुस्तकीन ने  बताया कि उसकी बेटी की 2017 में सूरत गुजरात के रहने वाले मोहम्मद मोहसिन से शादी हुई थी। लेकिन विवाद की वजह से उनका तलाक हो गया। उसकी एक पांच छह साल की बेटी है जो अपने नाना के साथ रहती हैं। तलाक होने के बाद रूखसार सूरत में स्पा सेंटर चलाने लगी। स्पा सेंटर में ही इनकी मुलाकात हुई और दोनों दोस्त की तरह साथ रहने लगे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि छानबीन में पता चला कि घटना के दिन विपुल टेलर उस फ्लैट में मौजूद था और रात नौ बजे अपनी सियाज कार से निकला है। सीसीटीवी कैमरे के जरिए पुलिस ने कार का नंबर लेने के बाद जांच शुरू की। जिसमें पता चला कि वह सोहना मुंबई एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पार किया है। निरीक्षक सुभाष चंद के नेतृत्व में एसआई राकेश, हवलदार दिनेश, अजय प्रवीण की टीम कार का पीछा करने में जुट गई। 

सीसीटीवी कैमरे से टीम को पता चला कि एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी से उसने फोन पर बात की। पुलिस को आशंका हुई कि वह रतलाम भाग सकता है। पुलिस ने सभी राज्यों की पुलिस को अलर्ट कर दिया। चितौड़गढ़ के पास नाका लगा हुआ था। जहां रोके जाने के बाद वह कार को वापस कर भागने लगा। रात में भीलवाड़ा के पास उसकी कार बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना की जानकारी पर स्थानीय पुलिस ने उसे भीलवाड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दिल्ली पुलिस की टीम को आरोपी की कार दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली। 

पुलिस जब उस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि आरोपी निजी एंबुलेंस लेकर गुजरात के सूरत के निजी अस्पताल में इलाज करवाने की बात कहकर गया है। पुलिस ने एंबुलेंस के चालक का नंबर लेकर उससे संपर्क किया। चालक ने बताया कि वह डूंगरपुर में है। पुलिस टीम ने कुल 14 सौ किलोमीटर पीछा कर आरोपी को उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात तक पीछा किया। 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि साथ रहने के दौरान रूखसार ने उसे दिल्ली में फ्लैट खरीदने के लिए सात लाख रुपये मांगे थे। फरवरी 2024 में राजापुरी डाबड़ी में 40 लाख रुपये में फ्लैट खरीदने के बाद दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। आरोपी ने बताया कि मृतका फ्लैट की बाकी किश्तें चुकाने के लिए और पैसे की मांग करने लगी। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह उसपर शादी का दबाव देकर उसे परेशान करने लगी। आरोपी ने उसकी हत्या की योजना बनाई। घटना के दिन मृतका के नशे में होने का फायदा उठाकर उसने हत्या कर दी और फ्लैट से फरार हो गया। 

पूछताछ में पता चला कि तिहाड़ जेल में रहते हुए उसने गोगी गैंग के साथियों के साथ मिलकर जेल परिसर में आकाश नाम के कैदी पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। इस मामले में हरिनगर थाने में उसके खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पैरोल मिलने के बाद वह कभी भी इस मामले की सुनवाई में अदालत में पेश नहीं हुआ। उसके बाद अदालत ने उसे भगोड़ा अपराधी भी घोषित कर दिया। 

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...