Saturday, September 19, 2026
Home Crime India रिश्वत लेने के आरोप में पुलिस ने झज्जर के किराना व्यापारी व...

रिश्वत लेने के आरोप में पुलिस ने झज्जर के किराना व्यापारी व उसके साथी को किया गिरफ्तार 

हरियाणा। रोहतक में डीएसपी के नाम पर एससी-एसटी एक्ट हटाने के लिए रोहतक के व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पुलिस ने झज्जर के किराना व्यापारी सुमित गुप्ता व उसके साथी कुकू उर्फ गुलशन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक जगदीश कॉलोनी निवासी महाबीर सिंह ने सिटी थाने में एक मार्च को शिकायत दी थी कि वह घरेलू गैस के वितरक हैं। वह 40 साल से रेलवे रोड स्थित अग्रसेन चौक निवासी अनिल जैन को जानता है, जिसकी मंडी के गेट के पास मिठाई की दुकान है। दोनों का आपस में लेनदेन चलता था। अनिल जैन व उसके बेटे ने उससे 20 लाख रुपये लिए थे। कमेटी के माध्यम से हर माह दो लाख रुपये लेते थे। उसने पैसा वापस मांगा तो टाल-मटोल करने लगे। उसके खिलाफ शिकायत दे दी, बाद में समझौता कर लिया। इसके बाद धमकी दी कि अगर पैसे मांगे तो जान से मार देंगे। जातिसूचक गालियां दी। पुलिस ने जान से मारने की धमकी, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया ने मामले की जांच शुरू की। आरोपी मिठाई विक्रेता अनिल जैन को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया। पूछताछ में आरोपी बोला, उसकी दुकान पर झज्जर निवासी कुकु उर्फ गुलशन काम करता है। कुकू उर्फ गुलशन ने अनिल जैन को बताया कि झज्जर के किराना व्यापारी सुमित गुप्ता से उसकी जान-पहचान है। वह आपका काम करवा सकता है। कुकू ने अनिल की बात सुमित से फोन पर करवाई। सुमित ने अनिल को कहा कि उसके कई अफसर जानकार हैं और दो दिन बाद झज्जर आकर मिलने को कहा।

पुलिस के मुताबिक अनिल ने सुमित को सारी बातें बताई तो सुमित ने कहा कि डीएसपी उनके जानकार हैं। सुमित ने कहा कि केस को रफा दफा करवा दूंगा, इसके लिए डेढ़ लाख रुपये लगेंगे। अनिल ने 50 हजार रुपये सुमित को देने के लिए कुकू को दे दिए। कुकू ने वह रुपये सुमित को दे दिए। दो दिन बाद सुमित अनिल की दुकान पर आकर एक लाख रुपये ले गया और अनिल को काम करवाने का आश्वासन दिया। अनिल लगातार फोन पर पूछता तो सुमित कहता कि उसकी बातचीत हो गई है उसका काम पूरा करवा देगा।

आरोपी सुमित व कुकु उर्फ गुलशन को भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। -रजनीश, डीएसपी रोहतक

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...