मुजफ्फरनगर। मीरापुर के गांव कासमपुर खोला निवासी फौजी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की योजना बनाई थी। पत्नी के अनैतिक संबंधों के बारे में पता चलने पर उसने अपने पिता, चाचा की मदद से पत्नी की हत्या की थी और घटना को हादसे का रूप दिया। पुलिस ने पति सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात आदित्य बंसल ने जानकारी दी कि गिरफ्तार मनोज उर्फ मोनू (फौजी) ने बताया कि वह वर्ष 2014 सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में टेंगा बीरपुर अरुणाचल प्रदेश में तैनात है।







