Monday, November 2, 2026
Home Crime Delhi नौकरी के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा: ASI की फर्जी भर्ती...

नौकरी के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा: ASI की फर्जी भर्ती वेबसाइट बनाकर युवाओं को फंसाया

दिल्ली: देशभर के युवाओं को सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) में भर्ती के नाम पर न सिर्फ फर्जी वेबसाइट बनाई, बल्कि जयपुर में बाकायदा परीक्षा केंद्र पर लिखित परीक्षा भी आयोजित कर दी।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह ने ASI के नाम से एक ऐसी वेबसाइट तैयार की थी, जो देखने में पूरी तरह सरकारी लगती थी। वेबसाइट पर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय का हवाला, आधिकारिक लोगो, ले-आउट और रंगों का इस्तेमाल किया गया था। इसी वेबसाइट के जरिए क्यूरेटर और जूनियर असिस्टेंट समेत कुल 91 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए।

कॉलेज ग्रुप, छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया के माध्यम से इस लिंक को देशभर में फैलाया गया, जिससे सैकड़ों युवाओं ने आवेदन कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने आर्थिक रूप से सक्षम दिखने वाले 150 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया और उन्हें जयपुर बुलाकर परीक्षा दिलवाई। खास बात यह रही कि परीक्षा के लिए ऐसे सेंटर का चयन किया गया, जहां पहले भी सरकारी परीक्षाएं हो चुकी थीं, ताकि किसी को शक न हो।

परीक्षा के बाद रिजल्ट जारी करने का झांसा दिया गया। रिजल्ट से पहले आरोपियों ने एक-एक कर अभ्यर्थियों को फोन किया और नौकरी पक्की कराने के बदले मोटी रकम की मांग शुरू कर दी। इसी दौरान दिल्ली पुलिस को इस ठगी की भनक लग गई।

आईएफएसओ के पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि समय रहते कार्रवाई करते हुए गिरोह को पैसे वसूलने से पहले ही दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयपुर निवासी कुलदीप (30) और पीयूष (25) के रूप में हुई है। कुलदीप पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड है, जबकि पीयूष ने फर्जी वेबसाइट तैयार की थी। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, डेस्कटॉप कंप्यूटर, टैब, आईपैड और कई बैंक पासबुक बरामद की हैं।

पूछताछ में सामने आया है कि कुलदीप बीकॉम के बाद एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है, जबकि पीयूष कंप्यूटर साइंस में बीटेक है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने जिला बदर...

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

जलालपुर। हरियाणा से घर लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक के पिता ने...

नेपाल से नकली भारतीय नोटों की तस्करी का खुलासा, एनआईए ने दो आरोपितों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

पटना। नेपाल के रास्ते नकली भारतीय मुद्रा देश में लाकर बिहार के बाजारों में चलाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी...

बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कौशांबी। बुजुर्ग महिलाओं की नाक से सोने की कील छीनकर लूटपाट करने वाले दो आरोपितों को कौशांबी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने...

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में आबकारी विभाग ने चलाया सघन अभियान, दोनों महिलाओं के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मुकदमे ऋषिकेश। अवैध शराब की बिक्री...

देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद

बंजारावाला क्षेत्र के दो घरों को बनाया था निशाना, नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को दिया अंजाम देहरादून। राजधानी देहरादून...

मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

देहरादून। राजधानी में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना रायपुर पुलिस ने मत्स्य निदेशालय...