Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi साहिबाबाद में खेत जोतने से रोका तो चली गोली, पुलिस की अनदेखी...

साहिबाबाद में खेत जोतने से रोका तो चली गोली, पुलिस की अनदेखी पर कोर्ट ने लिया संज्ञान

दो नामजद और दर्जनों अज्ञात लोगों पर मुकदमा, कोर्ट की सख्ती के बाद जागी पुलिस

साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के असालतपुर गांव में उस समय तनाव फैल गया जब अधिवक्ता अंकित त्यागी की पारिवारिक कृषि भूमि पर कब्जे की कोशिश के दौरान मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई। हालांकि यह मामला 31 जनवरी 2025 का है, लेकिन पुलिस द्वारा बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते अधिवक्ता को कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाना पड़ा।

कोर्ट के निर्देश पर साहिबाबाद पुलिस ने 21 जून की रात सूर्यभान यादव और संतोष यादव समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गोली चली, लेकिन कार्रवाई नहीं
अधिवक्ता के अनुसार, 31 जनवरी को उन्हें उनके ताऊ से फोन आया कि कुछ लोग खेत में जेसीबी मशीन से जबरन जमीन जोत रहे हैं। परिवार के सदस्य जब मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने गाली-गलौज और बदसलूकी शुरू कर दी। संतोष यादव ने तो गोली चला दी, जो सौभाग्य से किसी को नहीं लगी। इसके बाद भी आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर माहौल को और डरावना बना दिया।

112 पर कॉल, फिर भी न सुनवाई
घटना की सूचना पुलिस को तुरंत दी गई थी। बावजूद इसके, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। 31 जनवरी और 2 फरवरी को उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

कोर्ट से मिला न्याय का रास्ता
थक-हारकर अधिवक्ता ने कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। शालीमार गार्डन के प्रभारी एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...