Thursday, May 14, 2026
Home Crime Delhi गुरुग्राम में युवती की संदिग्ध मौत का मामला, पुलिस ने प्रेमी को...

गुरुग्राम में युवती की संदिग्ध मौत का मामला, पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार

आर्थिक विवाद से बढ़ा तनाव? गुरुग्राम में युवती की मौत पर बड़ा खुलासा

गुरुग्राम। डूंडाहेड़ा गांव में किराए के कमरे में रहने वाली एक युवती की मौत के मामले में उद्योग विहार थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, युवती और आरोपी पिछले कुछ समय से रिश्ते में थे। युवती की मौत 1 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें विवाद के बाद युवक की भूमिका सामने आई है। आरोपी की पहचान कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के सलीमपुर निवासी अनुज (30) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को पिछले करीब 2 वर्षों से जानते थे और अनुज का इस कमरे पर लगातार आना-जाना था। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि रिश्ते में आर्थिक विवाद और तनाव चलता रहा था, जिसके चलते दोनों में कहासुनी होती थी।

पीड़िता के पारिवारिक संबंधों की जांच

जांच में यह भी सामने आया है कि युवती दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती थी। अलग-अलग समय में उसके वैवाहिक एवं व्यक्तिगत संबंधों को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। युवती ने वर्ष 2023 में विवाह किया था, जो बाद में टूट गया। इसके बाद कोर्ट मैरिज भी हुई थी, जो कुछ ही समय में खत्म हो गई। हाल के महीनों में युवती आरोपी अनुज के साथ संबंध में थी।

शव मोर्चरी में सुरक्षित

पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को युवती के परिजन गुरुग्राम मोर्चरी पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के बयान भी दर्ज किए। फिलहाल शव मोर्चरी में रखा गया है। परिवार की ओर से शव लेने पर मतभेद की स्थिति बनी हुई है, जिसको लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया जारी है।

पुलिस का बयान

जांच अधिकारी अश्विनी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ चल रही है और आगे की कानूनी कार्यवाही शुक्रवार को की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की परतें खंगाल रही है और सभी संबंधित पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...