जांच में सामने आया रिश्तों का काला सच, पुलिस ने प्रेम संबंधों के एंगल से उठाया पर्दा
पंजाब। गांव तलानियां में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी ने कथित तौर पर अपने परिचित युवक के साथ मिलकर पूरे प्लान को अंजाम दिलवाया। पुलिस ने पत्नी और उसके साथी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 44 वर्षीय सुरजीत सिंह के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी महिला बलवीर कौर की अमरनाथ नामक युवक से करीबी थी। पुलिस का दावा है कि पति बाधा बन रहा था, इसलिए महिला ने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर हत्या कराई।
जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बलवीर कौर और अमरनाथ को हिरासत में ले लिया गया है और बाकी दो लोगों की तलाश जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या की साजिश कब और कैसे बनी और किन-किन लोगों ने इसमें सक्रिय भूमिका निभाई।







