Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi लड़की के दोस्तों ने उसकी अश्लील फोटो की वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार 

लड़की के दोस्तों ने उसकी अश्लील फोटो की वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार 

दिल्ली। किशनगढ़ थाना इलाके में लड़की की अश्लील फोटो वायरल करने का अनोखा मामला सामने आया है। दूसरे समुदाय के युवक से रिश्ता खत्म न करने पर लड़की के दोस्तों ने उसकी अश्लील फोटो व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। आरोपियों ने लड़की को बताया कि दूसरे समुदाय के लड़के ने उससे दो लाख रुपये का इनाम लेने और धर्म भ्रष्ट करने के लिए रिश्ता कायम किया है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से लड़की की न्यूड फोटो बरामद कर ली है। दिल्ली पुलिस को सोशल मीडिया से पीड़िता की फोटो हटाने के लिए मेटा को पत्र लिखा है। पीड़िता दक्षिण दिल्ली के पांच सितारा होटल में नौकरी करती है।

लड़की (उस समय उम्र 14 वर्ष) की कोविड के समय वर्ष 2019 में गांव धतौली मुगल जिला सहारनपुर यूपी निवासी जुबेर नाम के युवक से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। इनकी दोस्ती करीब चार महीने चली। इसके बाद लड़की की दोस्ती मूलरूप से बरेली, यूपी निवासी और हाल ही में मुस्ताफाबाद, दिल्ली में रह रहे यासीन उर्फ आयान से हुई। इनकी दोस्ती दिसंबर, 2023 तक चली। इसके बाद लड़की को उसके होटल में नौकरी करने वाले दीपक से लगाव हो गया। दीपक दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। ये बात जब यासीन को पता लगी तो वह आग बबूला हो गया। उसने लड़की से कहा कि दीपक दूसरे समुदाय से संबंध रखता है।

वह उसके धर्म को भ्रष्ट कर देगा। उसने दो लाख रुपये का इनाम लेने के लिए उससे रिश्ता कायम किया है और शादी कर रहा है। आरएसएस ने दूसरे समुदाय की लड़की से शादी करने पर दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा कर रखी है। लड़की जब नहीं मानी तो यासीन ने उसकी अश्लील फोटो जुबेर को भेज दी। उसने लड़की को कहा कि वह दीपक को नहीं छोड़ेगी तो उसकी अश्लील फोटो उसके माता-पिता को भेज देगा। लड़की के इनकार के बाद जुबेर ने लड़की के पिता को उसकी करीब 10 से ज्यादा अश्लील फोटो भेज दीं।

दूसरी तरफ जब लड़की नहीं मानी तो यासीन ने फर्जी आईडी से इंस्टाग्राम पर फर्जी एकाउंट बनाया और लड़की के सभी दोस्त और रिश्तेदारों को जोड़ लिया। इसके बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लड़की की 10 से ज्यादा अश्लील फोटो डाल दीं। इसके बाद लड़की के पास फोन आने लगे। आरोपियों ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ये भी लिखा कि ये लड़की अपने धर्म को भ्रष्ट कर रही है। ये समुदाय पर कलंक लगा रही है। दीपक दूसरे समुदाय की लड़की से दो लाख रुपये के लिए शादी कर रहा है।

पीड़िता ने इसकी शिकायत किशनगढ़ थाने में की। मामला दर्जकर किशनगढ़ थानाध्यक्ष शंभूनाथ की देखरेख में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद, एसआई दिव्या, हवलदार योगेश, विनोद व सिपाही अनिल की टीम ने जांच शुरू की। दूसरी तरफ आरोपी जुबेर लड़की को फोन कर उससे समझौता करने की बात कर रहा था। उसे लड़की की जरिए नई दिल्ली पुलिस रेलवे स्टेशन बुलाया गया और पुलिस टीम ने उसे यहां से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद यासीन को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...