Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, आरोपी मौके से फरार

युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, आरोपी मौके से फरार

नई दिल्ली।  मंगोलपुरी इलाके में ई-रिक्शा को पीछे करने के लिए कहना एक चालक को भारी पड़ गया। इस बात को लेकर हुए झगड़े में दूसरे चालक ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल चालक की पहचान सूरज के रूप में हुई है। घायल चालक का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

सूरज (35) सपरिवार एफ ब्लॉक सुल्तानपुरी इलाके में रहते हैं। वह पेशे से ई-रिक्शा चालक हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात पुलिस को वाई ब्लॉक स्टैंड पर ई-रिक्शा चालक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ है। आस पास के लोगों ने बताया कि पीसीआर कर्मी घाायल को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल ले गए हैं। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। वहां उसका इलाज चल रहा था। उसके कमर के पास चाकू के कई घाव थे। पूछताछ में उसने बताया कि रात में वह सवारी लेने के लिए स्टैंड पर पहुंचा था। उसने एक चालक को ई-रिक्शा पीछे करके लगाने के लिए कहा।

इस बात पर वह उसके साथ झगड़ा करने लगा और फिर ई-रिक्शा से चाकू लेकर आया और उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से ई-रिक्शा सहित फरार हो गया। पुलिस ने सूरज के बयान और घटनास्थल के आस पास पूछताछ करने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके ठिकाने पर दबिश दे रही है। 

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...