Sunday, June 21, 2026
Home Crime India शराब पीने से रोका तो पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या,...

शराब पीने से रोका तो पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

पानीपत।  उझा गेट के पास साईं कॉलोनी में पति ने शराब पीने की जिद में पत्नी की ईंट मारकर हत्या कर दी। आरोपी पति शराब पीने का आदी था। उसकी पत्नी उसे शराब पीने से रोकती थी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था। पति ने पत्नी के सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने बेटे की आंखों के सामने उसकी मां की हत्या को अंजाम दिया। बच्चे ने अपने मामा को फोन कर बताया कि उसके पापा उसकी मां को मार रहे हैं। जब तक उसका मामा मौके पर पहुंचा तब तक आरोपी वारदात को अंजाम दे चुका था। फिलहाल चांदनी बाग थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को निंबरी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

एकता विहार कॉलोनी निवासी गगनदीप ने बताया कि  उसकी बहन पारुल (42) की शादी 18 साल पहले साईं कॉलोनी में अजय के साथ हुई थी। अजय शराब पीने का आदी था। आए दिन शराब पीने को लेकर अजय व पारुल में झगड़ा होता था। पारुल पति अजय को शराब पीने से मना करती थी। अजय मारपीट कर पारुल से शराब पीने के लिए पैसे छीन लेता था। उन्होंने कई बार अजय को समझाया लेकिन वो बाज नहीं आया।

12 मार्च को उसके पास उसके भांजे पारस उर्फ पन्नू का फोन आया था। पारस ने उसे बताया कि उसके पापा मां को मार रहे हैं। मां चिल्ला रही है। वो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। उसने अजय को घर से निकलते हुए देखा। वो अंदर कमरे में गया तो पारुल घायल अवस्था में खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ी थी। पारुल ने घायल अवस्था में उसे बताया कि अजय ने उसके सिर में ईंट मारी है। वो शराब पीने के लिए उससे पैसे मांग रहा था।

वह शराब के लिए अजय को पैसे नहीं देना चाहती थी। वो पारुल को लेकर सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल में गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पारुल को किसी बड़े  अस्पताल  में ले जाने को कहा। वो पारुल को दूसरे अस्पताल में ले गया। उसकी हालत गंभीर होते जा रही थी। वहां से भी पारुल को नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया।

यहां से डॉक्टरों ने पारुल को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां पहुंचते पहुंचते पारुल की तबीयत और अधिक बिगड़ गई। रोहतक पीजीआई के डॉक्टरों ने पारुल को मृत घोषित कर दिया। रोहतक पीजीआई के डॉक्टरों ने चांदनी बाग थाना पुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही रोहतक पीजीआई में पुलिस पहुंची। पुलिस ने गगनदीप के बयानों पर आरोपी पति अजय पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

RELATED ARTICLES

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...

शिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार शूटर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड की जांच तेज हो गई...

नीट परीक्षा से ठीक पहले 22 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड, सोशल मीडिया पर साझा किया आखिरी वीडियो

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत प्रताप विहार क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ नीट (NEET)...

शाहदरा रेलवे स्टेशन पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सफर के दौरान मामूली विवाद में एक बार फिर कानून-व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने...

उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना राघवी पुलिस ने महुडीपुरा रोड पर मिले एक महिला...

मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून-  उत्तराखंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)...