Thursday, September 17, 2026
Home Crime Delhi युवती और तीन माह के बच्चे की लिव-इन रिलेशनशिप पार्टनर ने की...

युवती और तीन माह के बच्चे की लिव-इन रिलेशनशिप पार्टनर ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में एक युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही आजमगढ़ की सीमा की हत्या कर शव नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में फेेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में सीमा के साथ सूरजपुर में सहमति संबंध में रह रहे सुधांशु और उसके भाई दीपांशु को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके तीन माह के बच्चे की भी हत्या कर शव फेंक दिया था। लेकिन अब तक बच्चे का शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस शव की तलाश में जुटी है। सीमा 11 सितंबर से लापता थी और 17 सितंबर को उसकी सूरजपुर कोतवाली मेें गुमशुदगी दर्ज की गई थी। महिला की बहन ने सीमा के शव की पहचान की है।

सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि सीमा और सुधांशु दोनों मूलरूप से आजमगढ़ के रहने वाले थे। दोनों गौतमबुद्ध नगर की एक कंपनी में काम करते थे। वर्ष 2016 में दोनों की पहचान हुई थी। बाद में दोनों सहमति संबंध में सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर गांव में रहने लगे थे। दोनों के एक तीन माह का बेटा भी था। सुधांशु ने इस संबंध में परिजन को जानकारी नहीं दी थी। कुछ दिन से दोनों के संबंध खराब हो गए थे। 11 सितंबर को सीमा और उसका बच्चा अचानक लापता हो गए। जानकारी होने पर सीमा की बहन ने 17 सितंबर को गुमशुदगी सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई। बताया गया है कि 11 सितंबर को ही उसकी हत्या कर शव नॉलेज पार्क क्षेत्र में फेंक दिया गया था। इधर, 14 सितंबर को नॉलेज पार्क पुलिस ने अज्ञात में शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। अब सीमा की बहन नेे उसके शव की पहचान कर ली है।
गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आसपास के थानों में पूछताछ की। नॉलेज पार्क थाने में महिला का शव मिलने की जानकारी पर सीमा की बहन को बुलाकर शिनाख्त करा दी गई। इसके बाद सुंधाशू व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने सीमा के सिर पर वार कर और बच्चे की गला दबाकर हत्या की थी और दोनों के शव फेंक दिए थे। आरोपी के भाई दीपांशु ने भी उसका साथ दिया। इसके चलते पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है। महिला का शव बरामद कर उसके साथ सहमति संबंध में रह रहे युवक और उसके भाई को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने दोनों की हत्या कर शव फेंकने की जानकारी दी है। लेकिन अभी बच्चे का शव बरामद नहीं हुआ है। बच्चे की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...