Thursday, September 17, 2026
Home Crime India युवक को तलवारों से काटकर उतारा मौत के घाट, छह लोगों के...

युवक को तलवारों से काटकर उतारा मौत के घाट, छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पंजाब। कपूरथला में एक युवक को तलवारों से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। थाना ढिलवां पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना ढिलवां की पुलिस को दी शिकायत में गुरनाम सिंह निवासी ढिलवां पत्ती लाधू की ने बताया कि उसका लड़का हरदीप सिंह उर्फ दीपा खेतीबाड़ी करता है। उसके लड़के का हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी ढिलवां पत्ती लाधू के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस वजह से उसके बेटे पर पहले से थाना ढिलवां में केस दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के डर से उसका बेटा कई दिनों से घर से बाहर रह रहा था। 19 सितंबर को उसका बेटा कई दिनों के बाद शाम पांच बजे घर आया और घर से बैंक की पासबुक की कॉपी लेकर चला गया। रात करीब साढ़े 10 बजे उनके घर का किसी ने गेट खटखटाया तो उसने अपने पत्नी के साथ छत पर जाकर गली में देखा कि घर के बाहर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी चार-पांच लड़कों के साथ ललकार रहा था। हरप्रीत सिंह हैप्पी ने कहा कि आज हमने तुम्हारे बेटे को काट डाला है।

यह लो अपना शेर पुत्र। जब उन्होंने गेट खोलकर गली में जाकर देखा तो उनका बेटा हरदीप सिंह बुरी तरह जख्मी हालत में था। पूछने पर बेटे ने बताया कि हरप्रीत सिंह और उसके साथियों ने दातर और किरपानों से उसे काटा है। उसे तुरंत सिविल अस्पताल जालंधर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक व हैप्पी दोनों के खिलाफ पहले से थाने में कई केस दर्ज हैं। दोनों वर्चस्व स्थापित करने के लिए एक-दूसरे से मारपीट करते आ रहे हैं। दो माह पहले दीपा ने हैप्पी को पीटा था। थाना ढिलवां की पुलिस ने कत्ल की धाराओं के तहत हैप्पी व उसके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...