Thursday, September 17, 2026
Home Crime Delhi दोस्ती, दगाबाजी और कत्ल- बहन से मांगी रंगदारी पर कर चुके थे...

दोस्ती, दगाबाजी और कत्ल- बहन से मांगी रंगदारी पर कर चुके थे पहले ही मर्डर

नई दिल्ली। दिल्ली में दोस्ती में दंगाबाजी की घटना ने सबको हैरान कर दिया है। यहां दो दोस्तों ने मिलकर अपने एक दोस्त को किडनैप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। करावल नगर पुलिस ने बताया कि दो लोगों पर आरोप है कि उन्होंने 2 लाख रुपये रंगदारी वसूलने के लिए अपने दोस्त को किडनैप किया और फिर मार डाला। पुलिस ने आगे बताया कि दोनों आरोपियों ने 22 साल के नितिन को 19 सितंबर को चाकू से गोदा और अगली सुबह नितिन के घरवालों से फिरौती की मांग भी कर दी। जब इन दोनों को पता चला कि पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है तब दोनों फरार हो गये।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी 24 साल के सचिन कुमार को राजस्थान के श्रीगंगानगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य आरोपी अरुण की अभी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि सचिन औऱ नितिन दोनों करावल नगर के झोरीपुर के रहने वाले हैं। पीड़ित शख्स शहादरा स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करता था। मृतक की बहन गीता चौधरी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि 19 सितंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे नितिन घर से निकले थे। अगले दिन सुबह करीब 10 बजकर 23 मिनट पर उन्हें एक मैसेज मिला। इस मैसेज में कहा गया था कि उनके भाई को किडनैप कर लिया गया है और 2 लाख रुपये मिलने पर ही उनके भाई को रिहा किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (नॉर्थईस्ट) जॉय तिर्की ने कहा रंगदारी के लिए अगवा करने का केस दर्ज किया गया था और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही थी।

आरोपियों का यूं पता चला
पुलिस ने पीड़ित शख्स के कॉल रिकॉर्ड खंगाले तब उन्हें दो संदिग्ध लोगों के बारे में पता चला लेकिन पुलिस उन्हें ट्रेस नहीं कर सकी। टेक्निकल सर्विलांस के बाद पुलिस ने एक आरोपी सचिन का लोकेशन पता लगाया। यह लोकेशन राजस्थान के श्रीगंगानगर का था। इसके बाद पुलिस की एक टीम वहां गई और आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि सचिन करावल नगर में ही बर्तन की एक दुकान में काम करता है। वो साल 2018 से ही नितिन को जानता था। सचिन के घर में उसकी पत्नी और दो महीने की बेटी है। सचिन कई तरह की आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। पुलिस ने कहा कि करीब दो साल पहले सचिन, अरुण से मिला था।

कैसे बनाया प्लान
करीब 15 दिनों पहले सचिन और अरूण ने नितिन को किडनैप करने और उसके परिवार से 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का प्लान बनाया। 19 सितंबर को सचिन ने शाम में नितिन को शराब पीने के लिए बुलाया। अरूण भी वहां मौजूद था। सचिन के पास चाकू था। इन सब के बीच घनिष्ठ दोस्ती थी इसलिए नितिन को कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आया।
नितिन झोरीपुर मेन रोड पर करीब सवा बजे पहुंचा था। यहां सचिन औऱ अरूण उसका इंतजार कर रहे थे। वो सभी गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने रेलवे ट्रैक के नजदीक रात करीब 9 बजे शराब पी। सचिन ने कहा कि अब उन्हें घर चलना चाहिए। इसके बाद वो सभी अंधेर में चलने लगे। रेलवे ट्रैक के नजदीक एक सुनसान गली में सचिन और अरूण ने नितिन पर चाकू से हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद आरोपियों ने क्या किया
डीसीपी ने बताया कि हत्या के बाद इन्होंने नितिन के शव को झाड़ियों में छिपा दिया वो नितिन का मोबाइल फोन लेकर घर वापस आ गये। अगले दिन सुबह करीब साढ़े 10 बजे दोनों ने नितिन की बहन को गाजियाबाद के लोनी से फोन कर रंगदारी की मांग की थी। यह फोन नितिन के मोबाइल से किया गया था। हालांकि, जब आऱोपियों को पता चला कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है तब उन्होंने दिल्ली छोड़ने की योजना बनाई। सचिन अपनी पत्नी और बेटी को लेकर पत्नी के एक दोस्त के घर गंगानगर चला गया। पुलिस ने कहा कि अरूण को पकड़ने की कोशिश जारी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...