Thursday, September 17, 2026
Home Crime India प्रेम प्रसंग के चलते गंड़ासी मारकर की हत्या, आखिरी कॉल से सुलझी...

प्रेम प्रसंग के चलते गंड़ासी मारकर की हत्या, आखिरी कॉल से सुलझी गुत्थी 

अंबाला। न्यू टैगोर गार्डन स्थित टांगरी बांध रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के बाहर चारपाई पर सो रहे 45 वर्षीय इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी रामशरण उर्फ काला की गंड़ासी मारकर हत्या कर दी। शातिर बदमाश ने मृतक के कान पर इतनी जोर से वार किया तो मृतक की आवाज तक नहीं निकली। उसने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। वारदात के बाद सुबह पांच बजे दुकान के भीतर सो रहा नौकर उठा तो खून से सना शव देखकर शोर मचाया। इलाका पुलिस और जांच एजेंसियां भी मौके पर पहुंची और सुराग एकत्रित करने में जुट गई। पहले तो ब्लाइंड मर्डर लग रहा था, लेकिन मृतक के मोबाइल को खंगालते ही आखिरी कॉल से हत्या की गुत्थी सुलझ गई। मामला तीन बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में हुई। मृतक और आरोपी दोनों महिला से प्रेम करते थे। इसी बात पर रंजिश चल रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

पुलिस को मृतक रामशरण के मोबाइल पर देररात एक नंबर से कॉल आई दिखी। पता करने पर वह एक महिला का नंबर निकला। जब महिला से पूछताछ की तो पूरी स्थिति स्पष्ट हो गई। पता लगा कि तीन बच्चों की मां की पहले प्रवीण से दोस्ती थी और वो नशा करता था। फिर उसकी रामशरण से दोस्ती हो गई। ऐसे में प्रवीण और रामशरण के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ था। उस समय भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी। बताया जाता है कि रविवार रात को भी आरोपी का महिला से झगड़ा हुआ था और उसी रंजिश के चलते रामशरण को मौत के घाट उतार दिया। महिला का पति मजदूरी करता है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी सुमन देवी ने बताया कि वह घरेलू काम करती है। पति रामशरण डेयरी का काम करते थे, लेकिन डेयरी बंद करने के बाद पास में ही न्यू टैगोर गार्डन टांगरी बांध पर बिल्डिंग को तोड़कर दोबारा बना रहे थे, जिससे कि उसे किराये पर दे सकें। उनके पास एक बेटा जतिन है, जो दिल्ली में नौकरी करता है और बेटी भावना कनाडा में पढ़ रही है।

निर्माणाधीन भवन में 24 सितंबर को ही लेंटर डाला था। नौकर और पति नए भवन में सो गए थे। पति भवन के पास चारपाई बिछाकर सो रहे थे कि हमला हो गया। नौकर पानी की मोटर चलाने उठा तो शव देखा। बताया कि पति के एक महिला के चार-पांच साल से संबंध थे और सात माह पहले ही उसका पता लगा था। महिला के पहले प्रवीण से संबंध थे और इसी बात पर लड़ाई होती थी। पति को भी धमकी मिली थी। मृतक के मोबाइल से पता चला कि महिला का दो व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमियों में आपसी रंजिश चल रही थी। आरोपी प्रवीण ने रामशरण की गंडासी मारकर हत्या कर दी। मंगलवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...