Monday, November 2, 2026
Home Crime India मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर...

मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

अंधराठाढ़ी । बिहार के मधुबनी जिले के गनौली गांव में महादेव मंदिर परिसर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान गाना बदलने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और गोली चलने से 18 वर्षीय शिवम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और गांव में दहशत फैल गई।

गाना बदलने को लेकर शुरू हुआ विवाद

घटना अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के गनौली गांव की है। रविवार देर रात महादेव मंदिर परिसर में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम चल रहा था। दो दिन पहले महादेव पूजा संपन्न होने के बाद ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए यह आयोजन किया गया था। इसी दौरान गाना बदलने की बात पर कुछ लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो बाद में गोलीबारी तक पहुंच गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गोली डीजे संचालक को निशाना बनाकर चलाई गई थी, लेकिन इसकी चपेट में शिवम कुमार आ गया। हालांकि, गोली चलने के पीछे की वजह और इसमें शामिल व्यक्ति की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घायल युवक की पहचान गनौली गांव निवासी सरवन कुमार साहू के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है।

गोली लगने के बाद स्थानीय लोग शिवम को तत्काल रेफरल अस्पताल अंधराठाढ़ी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल मधुबनी भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होंने महादेव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोलीबारी की घटना के बाद गनौली गांव में भय और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हो रही हैं। बताया जाता है कि पिछले साल भी महादेव मंदिर परिसर में मारपीट हुई थी। लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भड़कना गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की...

रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार

गयाजी। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य का सोना ठगने के मामले में...

गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भड़कना गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की...

रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार

गयाजी। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य का सोना ठगने के मामले में...

गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है...

मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

अंधराठाढ़ी । बिहार के मधुबनी जिले के गनौली गांव में महादेव मंदिर परिसर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान गाना बदलने को लेकर विवाद...

गुरुग्राम में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया...

महाराष्ट्र में बैंक डकैती का कुछ घंटों में खुलासा, 36.4 करोड़ का सोना लेकर भागे चारों आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भोकर गांव में शनिवार दोपहर एक राष्ट्रीयकृत बैंक में हुई बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने कुछ...

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर...

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत डोईवाला...

नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम

मुजफ्फरनगर। नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी का वर्ष 2012 से 2017...

दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

सिंहवाड़ा । बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आपराधिक वारदात की एक कथित साजिश को विफल कर दिया।...