Thursday, September 17, 2026
Home Crime Delhi 28 साल बाद गिरफ्त में आया 'डॉ. झटका', हरियाणा पुलिसकर्मी हत्याकांड का...

28 साल बाद गिरफ्त में आया ‘डॉ. झटका’, हरियाणा पुलिसकर्मी हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 28 वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात भगोड़े अपराधी राजिंदर बैरागी उर्फ ‘डॉ. झटका’ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हरियाणा पुलिस के जवान की हत्या, हत्या के प्रयास और पुलिस हिरासत से हथकड़ी समेत भागने जैसे गंभीर मामलों समेत दिल्ली, हरियाणा और यूपी में कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पहचान बदलकर रचाई शादी, बना झोलाछाप डॉक्टर पुलिस से बचने के लिए आरोपी मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले (मुंगावली) में छिपकर रह रहा था। वहां उसने राजिंदर सिंह यादव के नाम से फर्जी पहचान पत्र, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिए। 2003 में शादी करने के बाद उसने खुद को झोलाछाप डॉक्टर के रूप में स्थापित कर लिया, जिससे स्थानीय लोग उसे ‘डॉ. झटका’ कहने लगे।

1998 में की थी पुलिसकर्मी की हत्या, 1999 में पुलिस को दिया था चकमा पूछताछ में सामने आया कि पूर्व कबड्डी खिलाड़ी राजिंदर ने 10 मई 1998 को सोनीपत में एक शादी समारोह के दौरान विवाद के बाद अंधाधुंध गोलीबारी कर हरियाणा पुलिस के जवान जय भगवान की हत्या कर दी थी। गिरफ्तारी के बाद 14 फरवरी 1999 को जब यूपी पुलिस उसे कोर्ट ले जा रही थी, तब वह गन्नौर रेलवे स्टेशन से हथकड़ी समेत फरार हो गया था। फरारी के दौरान उसने मुंबई के कोलाबा में एक स्कूल में शिक्षक के रूप में भी काम किया।

क्राइम ब्रांच ने ऐसे दबोचा दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (जनकपुरी मामले की जांच) ने सर्विलांस और तकनीकी इनपुट की मदद से मध्य प्रदेश में उसकी लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद 5 अगस्त को छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रोहिणी कोर्ट द्वारा 2008 में भगोड़ा घोषित किए गए राजिंदर को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...