Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi करोल बाग से अगवा मासूम सुरक्षित मिला, बच्चा बेचने वाले गैंग का...

करोल बाग से अगवा मासूम सुरक्षित मिला, बच्चा बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश

नई दिल्ली। करोल बाग इलाके से अगवा किए गए डेढ़ साल के बच्चे को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। बच्चे के अपहरण और खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें  एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों की पहचान आनंत (22), राजू (24), साहिल (21), फूलन श्रीवास उर्फ संतोष (54) और एक किशोर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक स्कूटी, एक कार और 5500 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

फुटपाथ से हुआ था अपहरण

डीसीपी (मध्य) निधिन वल्सन के अनुसार, 24 सितंबर की सुबह एक व्यक्ति मुकेश ने शिकायत दी कि उसका डेढ़ साल का बेटा लापता है। पीड़ित परिवार राजस्थान से मेले में आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेचने दिल्ली आया था और गंगाराम अस्पताल के पास फुटपाथ पर सो रहा था। सुबह उठने पर उन्हें बच्चा गायब मिला।

सीसीटीवी से मिला सुराग, कार से किया था अपहरण

पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आसपास के 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एक फुटेज में दो युवक स्कूटी पर आते हुए बच्चे को उठाते नजर आए, जिसे बाद में कार में बैठाकर ले जाया गया। कार का नंबर ट्रेस कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया।

पैसों के लिए किया गया था सौदा

पूछताछ में मुख्य आरोपी राजू ने खुलासा किया कि आरोपी फूलन श्रीवास के घर कोई संतान नहीं थी और उसने एक लाख रुपये में बच्चा खरीदने की इच्छा जताई थी। इस पर राजू और उसके साथियों ने अपहरण की साजिश रची। सौदे के तहत श्रीवास ने उन्हें पहले ही 45 हजार रुपये दे दिए थे।

पहले भी की थी कोशिशें

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी इससे पहले भी कई बार बच्चों को अगवा करने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन उन्हें कामयाबी 24 सितंबर को मिली। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, जिसमें बच्चे खरीदने-बेचने का गिरोह होने की आशंका जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...