Thursday, June 18, 2026
Home Crime India तरनतारन में पावरकाम कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश हमलावर फरार

तरनतारन में पावरकाम कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश हमलावर फरार

सत्ता नौशहरा ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पोस्ट में किया खुलासा

तरनतारन (पंजाब)। जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित नौशहरा पन्नूआं कस्बे में सनसनीखेज वारदात हुई। पावरकाम में कार्यरत सब स्टेशन ऑपरेटर निशान सिंह हैप्पी (26) की तीन नकाबपोश युवकों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही सरहाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुई वारदात?

बताया जा रहा है कि हैप्पी रविवार शाम करीब 7.40 बजे ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। इस दौरान बस अड्डे के पास तीन नकाबपोश युवकों ने उसे रास्ता पूछने के बहाने रोका। बातचीत के दौरान अचानक हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हैप्पी को चार गोलियां लगीं, जिससे वह सड़क पर लहूलुहान गिर पड़ा। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

इस हत्याकांड की जिम्मेदारी विदेश में बैठे आतंकी लखबीर सिंह हरिके के सहयोगी सत्ता नौशहरा ने सोशल मीडिया पर ली है। उसने दावा किया कि हैप्पी और गोपी नंबरदार ने उनके साथी सुखविंदर को नुकसान पहुंचाया था। सत्ता ने चेतावनी दी कि जो भी उनके नाम का दुरुपयोग करेगा, उसका यही अंजाम होगा।

पुलिस की जांच जारी

एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर आई पोस्ट की जांच की जा रही है। थाना सरहाली में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...