Monday, November 2, 2026
Home Crime UP साहिबाबाद में साइबर ठगी का कहर: इंदिरापुरम–कौशांबी के तीन लोगों से 2.45...

साहिबाबाद में साइबर ठगी का कहर: इंदिरापुरम–कौशांबी के तीन लोगों से 2.45 लाख उड़ाए

गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन जोन में साइबर ठगों ने एक बार फिर लोगों को अपना शिकार बना लिया। इंदिरापुरम और कौशांबी थाना क्षेत्र में रहने वाले तीन अलग-अलग लोगों के बैंक खातों से कुल 2.45 लाख रुपये निकाल लिए गए। ठगों ने खुद को पोस्ट ऑफिस का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर और संदिग्ध एपीके फाइल के जरिए इस वारदात को अंजाम दिया।

वैशाली सेक्टर-2 निवासी सुधीर कुमार सिंह के खाते से 15 नवंबर को बिना किसी ओटीपी या जानकारी साझा किए तीन ट्रांजैक्शन में 96 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित को इसकी जानकारी तब हुई जब उन्होंने खाते की स्टेटमेंट चेक की।

वहीं, कौशांबी सेक्टर-4 निवासी सुशांत किशोर के पास 12 अक्तूबर को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पोस्ट ऑफिस कस्टमर केयर से जुड़ा अधिकारी बताया और निवेश से जुड़ी योजनाओं का झांसा देकर एक एपीके फाइल भेजी। जैसे ही पीड़ित ने लिंक डाउनलोड किया, साइबर ठगों ने उनके खाते से पांच बार में 85 हजार रुपये निकाल लिए।

तीसरा मामला इंदिरापुरम के नीतिखंड इलाके का है, जहां रहने वाली नीतू चतुर्वेदी का मोबाइल 16 सितंबर को हैक कर लिया गया। ठगों ने उनके बैंक खाते से दो बार में कुल 64 हजार रुपये की रकम निकाल ली।

सुशांत किशोर और नीतू चतुर्वेदी ने पहले साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संबंधित थानों तक पहुंचने के बाद 19 दिसंबर की रात तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सभी मामलों की जांच साइबर सेल की टीम कर रही है। जिन बैंक खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है, वे दूसरे राज्यों के पाए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर...

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत डोईवाला...

नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम

मुजफ्फरनगर। नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी का वर्ष 2012 से 2017...

दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

सिंहवाड़ा । बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आपराधिक वारदात की एक कथित साजिश को विफल कर दिया।...

गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने जिला बदर...

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

जलालपुर। हरियाणा से घर लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक के पिता ने...

नेपाल से नकली भारतीय नोटों की तस्करी का खुलासा, एनआईए ने दो आरोपितों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

पटना। नेपाल के रास्ते नकली भारतीय मुद्रा देश में लाकर बिहार के बाजारों में चलाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी...