दिल्ली। दिल्ली के नरेला इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल में कक्षा 5 के छात्र के साथ यौन उत्पीड़न का मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि पीड़िता के ही 8 सहपाठी पिछले छह महीनों से स्कूल परिसर के शौचालय में उसके साथ इस घिनौने कृत्य को अंजाम दे रहे थे। किसी को बताने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी, जिससे वह बुरी तरह सहम गया था।
घटना का खुलासा तब हुआ जब 30 जुलाई को दोबारा हुई इस हरकत के बारे में पीड़ित के एक रिश्तेदार (जो उसी स्कूल में पढ़ता है) को पता चला। उसने तुरंत इसकी जानकारी पीड़ित छात्र की मां को दी। परिजनों के पुलिस तक पहुँचते ही पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्कूल प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।







