Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi एयरपोर्ट से दबोचा गया नंदू गिरोह का फरार शूटर, दो साल से...

एयरपोर्ट से दबोचा गया नंदू गिरोह का फरार शूटर, दो साल से था विदेश में

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह को बड़ा झटका देते हुए उसके सक्रिय सदस्य मनोज राठी (33) को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और विदेश में रहकर आपराधिक नेटवर्क को संचालित कर रहा था। अदालत पहले ही उसे कई मामलों में भगोड़ा घोषित कर चुकी थी।

स्पेशल सेल के अनुसार मनोज राठी हरियाणा का रहने वाला है और नजफगढ़ थाने में दर्ज एक हत्या के मामले समेत आर्म्स एक्ट से जुड़े कई संगीन मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसके खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर के आधार पर नौ जनवरी को एयरपोर्ट पर उसकी पहचान की और स्पेशल सेल की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।

जांच में सामने आया है कि फरवरी 2024 में स्पेशल सेल ने मध्यप्रदेश से दिल्ली लाए जा रहे अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप पकड़ी थी। इस दौरान दो हथियार तस्करों से 12 अवैध पिस्तौल बरामद की गई थीं। पूछताछ में तस्करों ने खुलासा किया था कि यह हथियार दिल्ली में मनोज राठी और उसके साथियों को सप्लाई किए जाने थे। इसी कार्रवाई के बाद राठी देश छोड़कर फरार हो गया था।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, राठी वर्ष 2019 में गैंगस्टर कपिल सांगवान के संपर्क में आया और उसके गिरोह के लिए काम करने लगा। वर्ष 2021 में नजफगढ़ इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। इस केस में गिरफ्तारी के बाद वह करीब तीन साल तक जेल में रहा और जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से गिरोह के लिए हथियारों की व्यवस्था कराने लगा।

पुलिस का कहना है कि जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के हथियार तस्करों से संपर्क बढ़ाया और गिरोह के लिए अवैध हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क खड़ा किया। बाद में वह विदेश चला गया और वहीं से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता रहा।

मनोज राठी मूल रूप से बहादुरगढ़ के जाटवाड़ा मोहल्ले का रहने वाला है। उसने 12वीं तक पढ़ाई की और बाद में मर्चेंट नेवी का कोर्स किया। कुछ वर्षों तक शिपिंग कंपनी में काम करने के बाद उसने यह नौकरी छोड़ दी और प्रॉपर्टी कारोबार में उतर गया। इसी दौरान उसका संपर्क आपराधिक गिरोह से हुआ और वह संगठित अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क, विदेशी संपर्कों और हथियार सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...