Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi दिल दहला देने वाली लूट: चाकू से हमला, फिर दिखाई इंसानियत, 12...

दिल दहला देने वाली लूट: चाकू से हमला, फिर दिखाई इंसानियत, 12 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली- दक्षिण-पूर्व दिल्ली में एक लूट की घटना ने सभी को चौंका दिया, जहां बेरहमी के साथ-साथ हैरान करने वाली संवेदनहीन दया भी देखने को मिली। 42 वर्षीय आशा राम को झाड़ियों में ले जाकर चाकू से गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपियों ने उसकी जेब से नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। खून से लथपथ हालत में पड़े आशा राम ने जब पानी की गुहार लगाई तो आरोपियों ने उसे पानी पिलाया और सड़क किनारे छोड़ दिया, ताकि किसी की नजर पड़ सके और उसे इलाज मिल जाए। इतना ही नहीं, उन्होंने पीड़ित के रिश्तेदारों को फोन कर घटना की जानकारी भी दी।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि सनलाइट कॉलोनी थाना क्षेत्र की सराय कालेखां पुलिस चौकी ने इस मामले को महज 12 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने तीन आरोपियों—19 वर्षीय मुस्कान, उसके 18 वर्षीय भाई जुबैर और उसके पति आलम उर्फ राज (26)—को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पीड़ित के दो मोबाइल फोन और लूटी गई रकम में से 9,200 रुपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी आलम उर्फ राज ने खुलासा किया कि उसने मुस्कान से पारिवारिक स्तर पर शादी तो कर ली थी, लेकिन समाज के सामने भव्य तरीके से विवाह समारोह करना चाहता था। इसके लिए पैसों की जरूरत थी, जिसे पूरा करने के लिए उसने लूट की योजना बनाई।

पुलिस के अनुसार, 16 जनवरी की रात करीब 12:30 बजे आलम ने अपनी पत्नी मुस्कान को रिंग रोड पर एलएमटी के पास खड़ा कर दिया। उसी दौरान कासगंज (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी और वर्तमान में सरिता विहार, दिल्ली में रह रहे आशा राम वहां से गुजर रहे थे। मुस्कान की मदद के लिए जब वे रुके, तो आलम और जुबैर ने उन्हें जबरन झाड़ियों में खींच लिया। वहां उनसे दो मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये लूट लिए गए। इसके बाद एक परिचित से पांच हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी कराए गए। विरोध करने पर जुबैर ने आशा राम पर तीन से चार बार चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में जुबैर ने स्वीकार किया कि उसने चाकू ऑनलाइन मंगाया था, जिसे बरामद कर लिया गया है। ऑनलाइन हथियारों की आसान उपलब्धता पुलिस के लिए एक नई चुनौती बनती जा रही है।

आरोपियों को लगा कि यदि आशा राम को झाड़ियों में ही छोड़ दिया गया तो उसकी जान जा सकती है। इसके बाद तीनों उसे सड़क तक लाए और वहां छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने घायल अवस्था में आशा राम को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

जांच के दौरान पीड़ित के परिचित को किए गए फोन कॉल और यूपीआई के जरिए हुए लेनदेन की बैंक डिटेल्स पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुईं। इन्हीं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...