Monday, November 2, 2026
Home Crime UP मिर्जापुर में खेत में खूनी विवाद, पड़ोसी की हत्या के बाद आरोपी...

मिर्जापुर में खेत में खूनी विवाद, पड़ोसी की हत्या के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। लाहौरा गांव के पूर्वा नगरी इलाके में खेत में कथित ओझाई को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या कर दी, इसके बाद उसने खुद की भी नस काटकर जान दे दी। इस दोहरे हादसे से गांव में हड़कंप मच गया।

विवाद के बाद हुआ हमला
पुलिस के अनुसार मृतक प्रेमलाल और आरोपी कंतलाल आपस में पड़ोसी थे और कई वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी। गुस्से में आकर कंतलाल ने धारदार हथियार से प्रेमलाल पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद खुद को भी पहुंचाया नुकसान
हत्या के बाद कंतलाल ने खेत में ही अपने हाथ की नस काट ली। गंभीर हालत में उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच में जुटी
एएसपी ऑपरेशन मनीष मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रेमलाल के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इस घटना के बाद से गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है...

मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

अंधराठाढ़ी । बिहार के मधुबनी जिले के गनौली गांव में महादेव मंदिर परिसर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान गाना बदलने को लेकर विवाद...

गुरुग्राम में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया...

महाराष्ट्र में बैंक डकैती का कुछ घंटों में खुलासा, 36.4 करोड़ का सोना लेकर भागे चारों आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भोकर गांव में शनिवार दोपहर एक राष्ट्रीयकृत बैंक में हुई बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने कुछ...

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर...

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत डोईवाला...

नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम

मुजफ्फरनगर। नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी का वर्ष 2012 से 2017...

दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

सिंहवाड़ा । बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आपराधिक वारदात की एक कथित साजिश को विफल कर दिया।...

गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने जिला बदर...

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...