Thursday, May 14, 2026
Home Crime Delhi नौकरी के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा: ASI की फर्जी भर्ती...

नौकरी के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा: ASI की फर्जी भर्ती वेबसाइट बनाकर युवाओं को फंसाया

दिल्ली: देशभर के युवाओं को सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) में भर्ती के नाम पर न सिर्फ फर्जी वेबसाइट बनाई, बल्कि जयपुर में बाकायदा परीक्षा केंद्र पर लिखित परीक्षा भी आयोजित कर दी।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह ने ASI के नाम से एक ऐसी वेबसाइट तैयार की थी, जो देखने में पूरी तरह सरकारी लगती थी। वेबसाइट पर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय का हवाला, आधिकारिक लोगो, ले-आउट और रंगों का इस्तेमाल किया गया था। इसी वेबसाइट के जरिए क्यूरेटर और जूनियर असिस्टेंट समेत कुल 91 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए।

कॉलेज ग्रुप, छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया के माध्यम से इस लिंक को देशभर में फैलाया गया, जिससे सैकड़ों युवाओं ने आवेदन कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने आर्थिक रूप से सक्षम दिखने वाले 150 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया और उन्हें जयपुर बुलाकर परीक्षा दिलवाई। खास बात यह रही कि परीक्षा के लिए ऐसे सेंटर का चयन किया गया, जहां पहले भी सरकारी परीक्षाएं हो चुकी थीं, ताकि किसी को शक न हो।

परीक्षा के बाद रिजल्ट जारी करने का झांसा दिया गया। रिजल्ट से पहले आरोपियों ने एक-एक कर अभ्यर्थियों को फोन किया और नौकरी पक्की कराने के बदले मोटी रकम की मांग शुरू कर दी। इसी दौरान दिल्ली पुलिस को इस ठगी की भनक लग गई।

आईएफएसओ के पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि समय रहते कार्रवाई करते हुए गिरोह को पैसे वसूलने से पहले ही दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयपुर निवासी कुलदीप (30) और पीयूष (25) के रूप में हुई है। कुलदीप पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड है, जबकि पीयूष ने फर्जी वेबसाइट तैयार की थी। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, डेस्कटॉप कंप्यूटर, टैब, आईपैड और कई बैंक पासबुक बरामद की हैं।

पूछताछ में सामने आया है कि कुलदीप बीकॉम के बाद एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है, जबकि पीयूष कंप्यूटर साइंस में बीटेक है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...