Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Delhi फर्जी विजिलेंस अफसर बनकर पुलिसकर्मी से वसूली की कोशिश, दो गिरफ्तार

फर्जी विजिलेंस अफसर बनकर पुलिसकर्मी से वसूली की कोशिश, दो गिरफ्तार

गुरुग्राम- अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम ने दो ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जो खुद को विजिलेंस अधिकारी बताकर पुलिसकर्मियों को धमकाते थे और उनसे पैसे वसूलने की कोशिश करते थे। दोनों आरोपियों को 25 नवंबर को सेक्टर-40 स्थित हूडा मार्केट से दबोचा गया। उनके कब्जे से एक मारुति बलेनो कार भी जब्त की गई, जिसका इस्तेमाल यह जोड़ी वारदातों में कर रही थी।

दो राज्यों के रहने वाले आरोपी, नेपाल कनेक्शन भी सामने आया

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक (45), निवासी रानीला गांव, चरखी दादरी, और नितिन कुमार (50), मूल रूप से नांगलोई, दिल्ली, लेकिन वर्तमान में काठमांडू (नेपाल) निवासी के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब दो साल पहले दोनों की मुलाकात नेपाल में हुई थी। दीपक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और नितिन आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए समय-समय पर भारत आता है।

ये दोनों दीपक की कार में घूमते हुए पुलिसकर्मियों को अपना शिकार बनाते थे। खुद को विजिलेंस विभाग का अधिकारी बताकर वे दावा करते कि संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायतें मिली हैं और इस आधार पर उन्हें धमकाकर पैसे मांगते थे।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारी को धमकी देकर वसूली का प्रयास

पुलिस के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में नितिन के भारत आने के बाद दोनों ने मिलकर ट्रैफिक जोनल ऑफिसर से पैसे मांगने की वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे NCR क्षेत्र में ऐसी लगभग सात घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

भारी आपराधिक रिकॉर्ड

आरोपी दीपक के खिलाफ पहले से ही चेक बाउंस के दो केस दर्ज हैं। वहीं आरोपी नितिन का रिकॉर्ड और भी गंभीर है—उसके खिलाफ दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कई आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं, जिनमें चोरी, धमकी, आर्म्स एक्ट और यौन शोषण से जुड़े मामले भी शामिल हैं।

फर्जी अधिकारियों का पर्दाफाश कैसे हुआ?

16 अक्टूबर को महफिल गार्डन रेडलाइट पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने शिकायत दी थी कि दो लोग बलेनो कार में आए और अपना परिचय विजिलेंस अधिकारी के तौर पर दिया। वे उसे पास के बूथ तक ले गए और कहा कि उसके खिलाफ शिकायतें दर्ज हैं। आरोपियों ने उससे 50 हजार रुपये की मांग की और तत्काल 5 हजार रुपये “पार्टी के लिए” देने को कहा। पैसे न देने पर उसे धमकी भरा वीडियो भी भेजा गया। इस शिकायत पर सेक्टर-50 थाने में मामला दर्ज किया गया।

कार्रवाई आगे बढ़ेगी

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। रिमांड अवधि में उनसे अन्य वारदातों की जानकारी जुटाई जाएगी और जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...