Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India धारूहेड़ा में 14 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी के कारण...

धारूहेड़ा में 14 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छूटने से थी तनाव में

धारूहेड़ा (रेवाड़ी)- धारूहेड़ा के सेक्टर-6 स्थित हाउसिंग बोर्ड पार्ट-2 इलाके में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 14 वर्षीय किशोरी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक रिंकू कक्षा आठ की छात्रा थी, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कुछ समय पहले उसकी पढ़ाई रुक गई थी। बताया जा रहा है कि स्कूल न जा पाने और पढ़ाई छूट जाने से वह मानसिक तनाव में थी।

रिंकू का परिवार मूल रूप से बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है और धारूहेड़ा में किराये पर रहता है। उसके पिता अखिलेश इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं, जबकि मां सब्जी बेचकर घर चलाती हैं। आर्थिक दबाव के चलते वह रिंकू की स्कूल फीस जमा नहीं कर पा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक घटना के समय घर में रिंकू अकेली थी। माता-पिता अपने काम पर गए हुए थे और बाकी भाई-बहन बाहर खेल रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे घर लौटने पर परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका पाया। तत्काल उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया।

परिवार के अनुसार, पढ़ाई जारी न रख पाने की पीड़ा से रिंकू पिछले कुछ दिनों से बेहद उदास रहती थी। पुलिस ने घटना स्थल की जांच कर ली है और मामले की पड़ताल जारी है।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...