Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP वाराणसी में 10 करोड़ की लोन ठगी का भंडाफोड़, दो सगे भाई...

वाराणसी में 10 करोड़ की लोन ठगी का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

लुभावने ऑफर के नाम पर की करोड़ों की ठगी, पुलिसकर्मी हुए शिकार

वाराणसी। वाराणसी में बड़े पैमाने पर फर्जी लोन स्कीम चलाकर लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। आसान लोन, आधी किश्त खुद जमा करने और तेजी से रकम उपलब्ध कराने जैसे लालच देकर दो सगे भाइयों ने 100 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाया। हैरानी की बात यह है कि धोखाधड़ी का सबसे अधिक असर पुलिस विभाग पर पड़ा है, जहां सिपाही से लेकर सीओ रैंक के अधिकारी तक इनके जाल में उलझ गए।

कैंट पुलिस ने अशोक विहार कॉलोनी निवासी दो भाइयों — दीपक गुप्ता और गौरव गुप्ता — को गिरफ्तार किया है। जांच डीसीपी क्राइम की निगरानी में आगे बढ़ाई जा रही है। दोनों पर पहले भी कैंट और कोतवाली थानों में ठगी के केस दर्ज हो चुके हैं।

चार साल पहले दोनों ने सारनाथ के सारंगतालाब क्षेत्र में एक कार्यालय खोला था। यहां से वे छोटे कारोबारियों और सरकारी कर्मचारियों को तरह-तरह के ऑफर देकर लोन दिलाने का लालच देते थे। शुरूआती महीनों में कुछ लोगों की किश्तें चुकाकर और फायदा दिखाकर उन्होंने विश्वसनीयता बनाई। इसके बाद “लोन की आधी रकम हम भरेंगे” जैसी स्कीम चलाकर कई पुलिसकर्मियों, व्यापारियों और आढ़तियों तक को निवेश के लिए तैयार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती छह महीनों तक किश्तें जमा होती रहीं, लेकिन अचानक दोनों भाइयों ने भुगतान करना बंद कर दिया। जब बैंकों और फाइनेंस कंपनियों ने लोन धारकों पर दबाव बनाना शुरू किया, तब पता चला कि आरोपी बड़ी रकम लेकर फरार हो चुके हैं। कई पुलिसकर्मी बदनामी के डर से अब तक शिकायत दर्ज नहीं करा रहे।

अनुमान है कि दोनों भाइयों ने बिना ज्यादा औपचारिकताओं के एक ही दिन में 5 से 25 लाख रुपये तक के लोन दिलवाकर, आधी किश्त खुद भरने का झांसा देकर 10 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। छोटे व्यापारी, आढ़ती और अन्य लोग भी इस धोखाधड़ी के शिकारों में शामिल हैं।

डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और जैसे-जैसे और पीड़ित सामने आएंगे, आरोपियों और उनके सहयोगियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...