Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली: महिला से दुष्कर्म और मारपीट के बाद सड़क पर छोड़ा, पुलिस...

दिल्ली: महिला से दुष्कर्म और मारपीट के बाद सड़क पर छोड़ा, पुलिस ने आरोपी दबोचा

नई दिल्ली- उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित मजनू का टीला में एक महिला के साथ अमानवीय अत्याचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने महिला को अपने घर ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया और फिर निर्ममता से उसकी पिटाई की। गंभीर रूप से घायल महिला को बाद में आरोपी ने अर्धनग्न अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब महिला सड़क पर पड़ी मिली तो वह बुरी तरह खून से सनी हुई थी और उसके संवेदनशील अंगों से भी खून बह रहा था। उसे तुरंत नजदीकी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। चेहरे पर गंभीर चोटों के कारण उसकी आंखों की रोशनी प्रभावित होने की भी आशंका जताई गई है।

कैसे हुआ मामला उजागर

स्थानीय लोगों ने बताया कि पीड़िता कई घंटे तक एक घर के सामने बेहोशी की हालत में पड़ी रही। घर में रहने वाली एक महिला ने जब उसे देखा तो उसने अपनी बहन को बुलाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पास ही रहने वाले एक युवक ने पीड़िता को ढकने के लिए चादर दी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस जांच में तेजी, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर जिला पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कन्नू (36) के रूप में हुई है, जो ई-रिक्शा चालक है। वह 22 नवंबर को महिला को अपने घर लाया था। आरोप है कि उसने वहीं पर उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट की, जिसके बाद उसे झुग्गी बस्ती के पास फेंक दिया।

मजनू का टीला चौकी प्रभारी नवीन सिद्धू और उनकी टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंच बनाई। फुटेज में आरोपी महिला के साथ दिखाई दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने महिला के उल्टी करने पर गुस्से में आकर मारपीट की थी।

पीड़िता के बयान का इंतजार

चूंकि महिला बयान देने की हालत में नहीं है, इसलिए पुलिस आगे की कार्रवाई उसके होश में आने के बाद करेगी। फिलहाल सिविल लाइंस थाना पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...