दिल्ली। तिगड़ी थाना इलाके में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर मात्र 14 से 17 वर्ष के नौ लड़कों ने सरेराह गली में एक युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हमलावरों ने पीड़ित शादाब (20) पर चाकू से करीब 35 वार कर उसके शरीर को छलनी कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। कोई भी पीडि़त को बचाने सामने नहीं आया। तिगड़ी थाना पुलिस ने त्वरित कर्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। इनके पास से चार चाकू, पिस्तौल व कारतूस बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि झगड़े का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया।







