Saturday, September 19, 2026
Home Crime India जहरीली शराब का कहर नहीं थम रहा, आठ और लोगों की गयी...

जहरीली शराब का कहर नहीं थम रहा, आठ और लोगों की गयी जान 

पंजाब।  संगरूर में जहरीली शराब का कहर थम नहीं रहा है। गांव गुज्जरां में नौ लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को सुनाम की टिब्बी रविदासपुरा बस्ती में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई थी। वहीं शनिवार को चार और लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मौत का आंकड़ा 21 हो गया है। शनिवार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती रवि नाथ, सुखदेव सिंह, कर्मजीत सिंह और बिट्टू सिंह की मौत हो गई।

11 मौतों के बाद टिब्बी रविदास पुरा बस्ती के हर घर में मातम पसरा हुआ है। इस मामले में सबसे दुखद पहलू यह है कि पंजाब की वर्तमान सत्ता का पूरा दारोमदार और केंद्र संगरूर ही है। खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान से लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा इसी जिले के हैं लेकिन अभी तक किसी ने भी पीड़ितों की दुखती रग पर हाथ नहीं रखा है।

शुक्रवार को जान गंवाने वालों में जखेपल निवासी ज्ञान सिंह के अलावा सुनाम टिब्बी रविदासपुरा निवासी लछा सिंह (लेहलखुर्द), दर्शन सिंह, गुरमीत सिंह, बुद्ध सिंह, दर्शन सिंह और रफीनाथ शामिल थे। अवैध तरीके से शराब बेचने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी सर्च तेज कर दी गई है।

जहरीली शराबकांड की जानकारी मिलते ही डीएसपी मनदीप सिंह संधू अपनी टीमों के साथ टिब्बी रविदासपुरा बस्ती में पहुंचे। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर चप्पे-चप्पे की छानबीन की और जहरीली शराब की कुछ बोतलें भी बरामद कीं। इन बोतलों का ब्रांड गुज्जरां में मिली शराब वाला ही मिला। डीएसपी मनदीप सिंह संधू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जहरीली शराब के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों ने इस काले कारोबार को करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

टिब्बी रविदासपुरा बस्ती की लोगों ने बताया कि यहां शराब का धंधा सरेआम चलता है। सस्ती व खुल शराब देने का लालच देकर लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो यहां खुले सरसों के तेल तहर 10-10 रुपये में शराब का पैग-पैग बनाकर बेचा जाता है।

RELATED ARTICLES

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...