नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में मामूली कहासुनी के बाद पड़ोस में रहने वाले 52 साल के व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त संजय बिड़ला के रूप में हुई। उनकी पड़ोस में रहने वाली एक युवती से कहासुनी हो गई थी। युवती ने अपने प्रेमी को इसकी जानकारी दी। प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ आकर पीड़ित को चाकू घोंप दिया और फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में युवती ने बताया कि उसका मृतक संजय से झगड़ा हो गया था। उसने सारी बात अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने प्रेमी विशाल को बताई। विशाल अपने दोस्त राहुल के साथ संजय के पहुंचा और चाकू मारकर संजय की हत्या कर दी। पुलिस ने युवती की निशानदेही पर बीना एंक्लेव निवासी सुरज, गुलशन पार्क निवासी मनोज, राव विहार निवासी विशाल, निहाल विहार निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी विशाल के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया।







