दिल्ली। बदरपुर थाना क्षेत्र में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर मामूली बात पर तीन किशोर व दो युवकों ने गौरव उर्फ पागल उर्फ लंबू (22) नामक युवक की चाकू से 25 से ज्यादा ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी उसके शव को इधर-उधर घसीटते रहे। उनकी दरिंदगी उस समय थमी जब बदरपुर थाने में तैनात हवलदार नाइट पेट्रोलिंग करते हुए वहां पहुंचे। हवलदार को देखकर आरोपी भागने लगे। हवलदार ने पीछाकर पकड़ने की कोशिश तो उन्होंने उसे टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। तभी बदरपुर थानाध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने आरोपी तीन नाबालिग व दो युवकों को पकड़ लिया।
मामूली बात पर युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार
RELATED ARTICLES







