Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi  युवक और उसके साथियों ने गोदाम के कर्मचारियों के साथ की मारपीट,...

 युवक और उसके साथियों ने गोदाम के कर्मचारियों के साथ की मारपीट, सुपरवाइजर की मौत 

दिल्ली। नजफगढ़ के नंगली सकरावती स्थित गोदाम में घुसे एक संदिग्ध को पकड़ने के बाद उसके परिचितों ने गोदाम पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने गोदाम के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और सुपरवाइजर समेत तीन कर्मचारियों को चाकू गोद दिया। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सुपरवाइजर को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। नजफगढ़ थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान में जुटी है। मृत सुपरवाइजर की पहचान धर्मेंद्र (34) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान भागलपुर बिहार निवासी सुख सागर (20) और छोटू (20) के रूप में हुई है।

रविवार रात 8.30 बजे पुलिस को नंगली सकरावती स्थित एक निजी कंपनी के गोदाम में झगड़ा होने और तीन कर्मचारियों को चाकू मारने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला कि घायल कर्मचारियों को उनके सहयोगी अस्पताल लेकर गए हैं। जहां पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टरों ने गोदाम के सुपरवाइजर धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वह अपने परिवार के साथ बापरौला गांव में रहते थे। जबकि अन्य दो का इलाज चल रहा है। छानबीन में पता चला कि रविवार रात गोदाम में एक शख्स संदिग्ध हालत में घुस गया। जिसे गोदाम के अंदर देखकर सुख सागर और छोटू ने पकड़ लिया। उन लोगों ने संदिग्ध के बारे में सुपरवाइजर को बताया। गोदाम के कर्मचारी संदिग्ध युवक से पूछताछ करने लगे।
इसी दौरान आरोपी के कई साथी गोदाम में घुस गए और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान सुपरवाइजर समेत तीन कर्मचारियों पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। तीनों को गंभीर रूप से घायल करने के बाद हमलावर अपने साथी को लेकर वहां से फरार हो गए। घायलों के साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और मामले की सूचना पुलिस और गोदाम मालिक को दी। घायलों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने गोदाम और उसके आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...