Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP होटल में महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, पांच के खिलाफ केस...

होटल में महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, पांच के खिलाफ केस दर्ज

आगरा। पति से विवाद के बाद ताजगंज के एक होटल में टूंडला से आकर ठहरी महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए जबरन देह व्यापार कराया गया। आरोप होटल संचालक, उसके दो साझीदारों और दो ग्राहकों पर है। टूंडला थाने में जीरो एफआईआर के बाद मामले में अब ताजगंज में पांच के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला टूंडला क्षेत्र की है। उन्होंने दर्ज कराए केस में बताया कि कुछ महीने पहले पति से झगड़ा हो गया था। इससे वह आगरा आई थीं। फतेहाबाद रोड स्थित बिना नाम वाले एक होटल में ठहरी थीं। आरोप है कि होटल संचालक अनिल यादव, साझीदार रुस्तम यादव और रमेश ने कोल्ड ड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। इसके बाद आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इस दाैरान वीडियो भी बना लिए।
इसके बाद आरोपी वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगे। जबरन देह व्यापार कराया। इसके लिए होटल में बंधक बनाकर रखा जाता था। ग्राहक के रूप में आए आनंद पोरवाल और वैभव पोरवाल ने भी दुष्कर्म किया। इसके बाद होटल संचालक अपने घर ले गया, जहां तीन महीने तक बंधक बनाया। पत्नी की तरह रखने लगा। 9 अक्तूबर को घर में कोई नहीं था। इससे वह घर से भाग निकली। कुबेरपुर पहुंचकर पति को घटना की जानकारी दी। थाना टूंडला पहुंचकर शिकायत की।
सहायक पुलिस आयुक्त सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि टूंडला, फिरोजाबाद निवासी महिला ने थाना टूंडला में शिकायत की थी। इस पर जीरो एफआईआर दर्ज हुई थी। घटनास्थल थाना ताजगंज से जुड़ा था। इस पर मुकदमा ट्रांसफर किया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीड़ित महिला अभी कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है। उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...