Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP जमीन के लालच व अवैध संबंध के चलते की युवक की हत्या,...

जमीन के लालच व अवैध संबंध के चलते की युवक की हत्या, चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

लखनऊ। मलिहाबाद में बेगुनाह युवक गोसाईंगंज निवासी प्रेम कुमार (35) की हत्या जमीन के लालच व अवैध संबंध के चलते की गई थी। मृतक की पत्नी, सास, पत्नी के प्रेमी और बहनोई ने मिलकर 25 नंबर की रात शराब पिलाने के बाद युवक को कुएं में फेंक दिया था। इससे उनकी मौत हो गई थी। रहीमाबाद पुलिस ने कॉल डिटेल से इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोसाईंगंज के चांद सराय निवासी प्रेम कुमार कानपुर स्थित बिठूर में निजी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन थे। 26 नवंबर को उनका शव रहीमाबाद के खडौंहा गांव स्थित ससुराल में मिला था। ससुराल वालों ने शिनाख्त तक नहीं की थी। लावारिस में पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना आया था। पांच दिसंबर को प्रेम कुमार की पहचान साले ने ग्राम प्रधान के मोबाइल पर शव की फोटो देखकर की। सूचना पर परिजन रहीमाबाद थाने पहुंचे और शव की फोटो व कपड़े देखकर बताया कि कुएं में मिला शव प्रेम कुमार का था। घरवालों और पुलिस को हैरानी हुई कि ससुरालवालों ने पहचान तक नहीं की। यहीं से पुलिस को शक हुआ और गहनता से जांच शुरू की। प्रेम कुमार के पिता ने 13 दिसंबर को बहू व ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रहीमाबाद थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस के सामने मुश्किल यह थी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि प्रेम कुमार की मौत डूबने से हुई है। यह तय नहीं था कि प्रेम खुद कुएं में गिरे या किसी ने धक्का दिया था।

एसओ रहीमाबाद अनुभव सिंह ने बताया कि प्रेम कुमार की पत्नी खुशबू की जब कॉल डिटेल खंगाली गई तो रहीमाबाद के बरगदी गांव निवासी सुशील यादव से लंबी बातचीत का रिकॉर्ड मिला। छानबीन में सामने आया कि खुशबू व सुशील के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 25 नवंबर को सुशील की लोकेशन खडौंहा गांव में मिली। इस बीच चार दिसंबर को पुलिस को प्रेम कुमार की बाइक दुबग्गा थाने में लावारिस हालत में खड़े होने की सूचना मिली। बाइक के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक फुटेज में 27 नवंबर को आरोपी सुशील मृतक प्रेम की बाइक बुद्धेश्वर के पास सड़क किनारे खड़ी करते नजर आया। रविवार को पुलिस ने राजमिस्त्री सुशील को गिरफ्तार कर लिया।
सुशील ने बताया कि हत्या की साजिश खुशबू, उसकी मां रामरानी और बहनोई मलिहाबाद कनार गांव निवासी मजदूर बुद्धीलाल ने रची थी। साजिश के तहत 25 नवंबर को प्रेम कुमार को ससुराल बुलाया और खूब शराब पिलाई। फिर कुएं के पास ले जाकर धक्का दे दिया। आरोपी ने बताया कि वह खुशबू से शादी करना चाहता था। अन्य आरोपी प्रेम के हिस्से की जमीन खुशबू के नाम कराकर हड़पना चाहते थे।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...