नई दिल्ली। शास्त्री पार्क इलाके में पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ने पर पति ने युवक की बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त ऋतिक वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह एच ब्लॉक शास्त्री पार्क में एक युवक की पिटाई किए जाने की जानकारी मिली।मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल को पास के अस्पताल में ले जाया गया है। वहां जी ब्लॉक में रहने वाले ऋतिक वर्मा का इलाज चल रहा था। घायल युवक बयान देने की हालत में नहीं था। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पति ने की पत्नी के प्रेमी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES







