Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Delhi प्रॉपर्टी के लिए पत्नी ने की पति की हत्या, बेटा भी शामिल  

प्रॉपर्टी के लिए पत्नी ने की पति की हत्या, बेटा भी शामिल  

गुरुग्राम। मानेसर में रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी में तैनात एएसआई राजबीर की बुधवार देर रात पत्नी ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के भाई सतबीर ने सेक्टर-10 थाने में राजबीर की पत्नी सरिता और उसके बेटे यश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पूरा मामला प्रॉपर्टी विवाद से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पत्नी सरिता के हाथ में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से शिकोहपुर गांव निवासी 50 वर्षीय राजबीर हरियाणा पुलिस में एएसआई था। उसकी तैनाती रेवाड़ी जीआरपी में थी। गुरुग्राम के सेक्टर-10 में वह पत्नी सरिता और बेटे यश के साथ रहता था। पुलिस को दी शिकायत में सतबीर ने बताया कि उसका भाई राजबीर पहले कई बार उससे आशंका जता चुका था कि उसकी पत्नी सरिता व बेटा यश यादव प्रॉपर्टी के लिए उसकी जान ले सकते हैं, इसलिए उसे 31 अक्तूबर को रेवाड़ी से उसके ससुर व साले ने फोन करके बुलाया था। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि बुधवार शाम करवाचौथ पर राजबीर का पत्नी सरिता व बेटे यश से झगड़ा हुआ था। बेटे यश का अपनी पत्नी निशा से काफी समय से विवाद चल रहा है, इसलिए वह मायके में ही रह रही है। सरिता और यश नहीं चाहते थे कि निशा उनके साथ रहे, जबकि राजबीर चाहता था कि यश और निशा में विवाद खत्म हो और वह उनके साथ रहे। निशा दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है।

इस मुद्दे के साथ ही प्रॉपर्टी विवाद की जानकारी भी पुलिस को लगी है। राजबीर के नाम पर करीब तीन एकड़ जमीन थी। इसी को लेकर पत्नी और बेटे से उनका विवाद था। संपत्ति के लालच को लेकर सरिता व यश उनके खिलाफ थे। इन्हीं कारणों से वह राजबीर को रास्ते से हटाना चाहते थे। अब तक की जांच में पता चला है कि हत्या में अवैध हथियार का प्रयोग किया गया है। राजबीर की घायल पत्नी व नामजद आरोपी सरिता का उपचार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही कई सवालों से पर्दा उठेगा। डीसीपी वेस्ट भूपेन्द्र कुमार ने बताया कि सीन ऑफ क्राइम की रिपोर्ट के साथ ही अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...