Friday, September 18, 2026
Home Crime UP युवती ने निकाह करने से किया इनकार, तो जीजा ने सुपारी देकर...

युवती ने निकाह करने से किया इनकार, तो जीजा ने सुपारी देकर करवा दी हत्या 

सहारनपुर।  गांव चालाकपुर के महकारा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। महकारा की उसके जीजा ने ही सुपारी देकर प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या कराई थी। जीजा महकारा से निकाह करना चाहता था। महकारा के मना करने पर उसने हत्या करा दी। पुलिस ने जीजा सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए हैं। बताया गया कि अभी तीन आरोपी फरार हैं।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 24 अक्तूबर की रात को गांव चालाकपुर निवासी महकारा पुत्री मुशर्रफ की घर में घुसकर नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगी थी।  वहीं, जांच में महकारा के जीजा तौकीर निवासी बिलासपुर हिमाचल प्रदेश और उसके दोस्त रहमान निवासी गांव बड़कला थाना फतेहपुर का नाम सामने आया। पुलिस ने तौकीर को चालाकपुर से गिरफ्तार किया। तौकीर से पूछताछ के आधार पर हत्या की सुपारी लेने वाले बदमाश शोएब निवासी खाताखेड़ी, नौशाद निवासी कुतुबपुर सरसावा, हुसैन व अलसमद मोहल्ला हजारा सरसावा, हसीन निवासी ओल्ड मिद्दा नगर कोतवाली यमुनानगर को गिरफ्तार किया, जबकि रहमान, तालिब और पप्पू फरार हो गए। आरोपियों के पास से दो तमंचे, तीन कारतूस, चार मोबाइल फोन, तीन बाइक बरामद हुई हैं।

तौकीर ने पुलिस को बताया कि महकारा कुछ समय उसके घर रही थी, तब उसके प्रेम-संबंध हो गए थे। वह महकारा से निकाह करना चाहता था, लेकिन ससुराल वालों और महकारा ने मना कर दिया। इसके बाद उसने ठान लिया थी कि महकारा उसकी नहीं हुई तो किसी नहीं होने दूंगा। इसी के चलते उसने अपने दोस्त रहमान के जरिए बदमाशों को दो लाख 90 हजार की सुपारी देकर हत्या कराई।

वारदात से पहले तौकीर ने वीडियो कॉल पर महकारा से बातचीत की थी। उसने शोएब को बताया था कि महकारा घर में कहां सो रही है और उसने कैसे कपड़े पहने हैं। तब, शोएब, नौशाद, अलसमद, हुसैन, हसीन गांव पहुंचे। दो आरोपी बाहर खड़े रहे। इनमें शोएब ने महकारा की गर्दन पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी तौकीर बिलासपुर में एक मदरसे में इमाम है। जल्द ही महकारा की शादी होने वाली थी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...