Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi पत्नी ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, आरोपी...

पत्नी ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। सात महीने पहले हुई शादी के बाद युवक अपनी पत्नी की प्रॉपर्टी पर नजर रखने लगा। वह अपनी पत्नी की लाखों रुपये की दुकान को बेचना चाहता था। परेशान होकर पत्नी ने अपने पति की डेढ़ लाख की सुपारी देकर हत्या करवा दी। रूप नगर इलाके में हुई युवक सोनू नागर (48) की हत्या की गुत्थी को जिले के स्पेशल स्टाफ ने लोकल पुलिस के साथ मिलकर सुलझा लिया है।

पुलिस ने इस संबंध में सोनू की पत्नी और एक सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बग्गा सिंह (19) और सोनू की पत्नी सरिता (36) के रूप में हुई है। एक अन्य सुपारी किलर गुरप्रीत की पुलिस को तलाश है। पुलिस उसकी तलाश में पंजाब में छापेमारी कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि साजिश में सरिता की मां का भी हाथ हो सकता है।

उतरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बंठिया ने बताया कि तीन फरवरी को एफसीआई गोदाम, शक्ति नगर के पास एक युवक की लाश मिली। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने पहचान के लिए मृतक के फिंगर प्रिंट लिए। उसके आधार पर 13 फरवरी को मृतक की पहचान सोनू नागर (48) के रूप में हुई। उसके खिलाफ 10 मामले दर्ज थे। पुलिस उसके परिवार तक गुलाबी बाग पहुंची।

सोनू की पत्नी सरिता ने बताया कि उसने अगने दिन गुलाबी बाग थाने में सोनू की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। अपनी शिकायत में उसने बताया कि दो युवक उसे अपने साथ बाइक पर बिठाकर ले गया गए थे। उसके बाद पति का कुछ नहीं नहीं पता चला। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर रोहित सारस्वत व अन्यों की टीम ने जांच शुरू की।
शुरुआत में पुलिस को सोनू के परिवार पर शक हुआ। टीम ने सरिता और उसकी मां मिथिलेश के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई। उसमें पंजाब के कुछ नंबरों से लगातार परिवार की बात हो रही थी। खासकर मिथिलेश के मोबाइल का लगातार इस्तेमाल हो रहा था। पुलिस को पता चला कि मुक्तसर साहिब के एक नंबर की लोकेशन सरिता के घर के पास की रही।
पड़ताल करने पर पता चला कि तीन फरवरी को यह नंबर गुलाबी बाग और शक्ति नगर के पास चालू हालत में मिला। उसी दिन पुरानी दिल्ली के होटल में आरोपियों के आने-जाने का रिकॉर्ड भी मिला। इसके अलावा जिस दिन लाश मिली, उस दिन दो लोग सोनू को बेहोशी की हालत में बाइक के बीच में बिठाकर ले जा रहे हैं। पुलिस ने नंबरों के आधार पर उनकी पहचान की। बाद में छापेमारी कर पुलिस ने एक आरोपी बग्गा सिंह को मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार कर लिया। इसका साथी मौके से भागने में सफल हो गया।
सरिता के पहले पति स्वर्ण कुमार की आठ छह माह पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सरिता ने पहाड़गंज के रहने बदमाश सोनू से शादी कर ली। इस दौरान सोनू को सरिता की प्रॉपर्टी का पता चला। वह सरिता से प्रॉपर्टी बेचने के लिए कहता था। इस बात पर उनके बीच मनमुटाव रहता था। सरिता सोनू से पीछा छुड़ाना चाहती थी।
उसने एक जानकार के जरिए सुपारी किलर से बात की। डेढ़ लाख में सरिता ने दूसरे पति सोनू की हत्या की योजना बनाई। इस बीच बग्गा सिंह लगातार सरिता के संपर्क में रहा। तीन फरवरी की रात को सुपारी किलर सरिता के घर में दाखिल हुए। गला घोंटकर सोनू के शव को ठिकाने लगाया गया। बाद में शव को बाइक पर बीच में बिठाकर शक्ति नगर फेंक आए।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...