Thursday, June 18, 2026
Home Crime India शिक्षक ने 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ की छेड़छाड़, जांच शुरू

शिक्षक ने 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ की छेड़छाड़, जांच शुरू

गया। फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक द्वारा 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय और अभिभावकों में गुस्सा और चिंता पैदा कर दी है। आरोपी शिक्षक को पुलिस थाने में लाकर छोड़ दी, जिसके बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। मामला उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बगोदर का है, जहां नाबालिग ने बताया कि स्कूल के प्रभारी शिक्षक धीरज पांडे (50 वर्ष) ने उसके साथ अश्लील हरकत की।

नाबालिग ने बताया कि 18 फरवरी 2025 को जब वह अपनी दो सहेलियों के साथ पानी पीने चापाकल के पास जा रही थी, तभी धीरज पांडे ने उसे अपने ऑफिस में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद नाबालिग रोती हुई घर पहुंची और अपने दादा को पूरी बात बताई।

नाबालिग के दादा  ने बताया कि 19 फरवरी को वह अपने परिवार और ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे और धीरज पांडे से घटना के बारे में पूछताछ की। पूछे जाने पर धीरज पांडे ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने फतेहपुर थाने को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने धीरज पांडे को थाने लाकर पूछताछ की, लेकिन पुलिस ने आरोपी शिक्षक को छोड़ दिया। उसके छोड़ दिए जाने से ग्रामिनोंम और परिजनों में आक्रोश है।

उनका कहना है कि आरोपी शिक्षक को गंभीर आरोपों के बावजूद थाने में लाकर छोड़ दिया गया, जो कि उचित नहीं है। इसके अलावा, यह भी बताया गया कि धीरज पांडे पहले भी स्कूल की एक अन्य शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ कर चुका है, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। आरोपी शिक्षक ने सबके सामने माफ़ी मांगते हुए फिर भविष्य में ऐसा न करने का वादा भी किया था।

 इस संबंध में डीएसपी सुनील पांडेय ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि आखिर आरोपी शिक्षक धीरज पांडे को क्यों छोड़ दिया गया? पुलिस ने कहा कि वे मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने डीएसपी सुनील पांडेय से मांग की है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ तुरंत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को इस मामले में गंभीरता से काम करना चाहिए और आरोपी को सजा दिलाने के लिए तत्परता दिखानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...